पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-गौरेला में दो महिलाओं की हत्या

गौरेला पेंड्रा मरवाही.

गौरेला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पहला मामला गौरेला थाना क्षेत्र के सधवानी गांव के नवापारा इलाके का है, जहां पर रहने वाली शांति बाई भैना (75) की सौतेली बेटी कुमोदनी बाई ने ही मामूली विवाद के बाद धक्का-मुक्की की। इसके बाद बुजुर्ग महिला शांति बाई जमीन पर गिर गईं, जिससे उसे गंभीर चोट आई और वहीं पर उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शांति बाई ने आरोपियों के भाई के खिलाफ कुछ दिन पहले बाइक जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसे शांति बाई और आरोपी बेटी  का आए दिन उसी बात को लेकर विवाद होता था। वहीं, दूसरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के कोटखर्रा गांव का है, जहां पर  देवराज रोड कमरा पथरा जंगल किनारे रहने वाले रूप सिंह धुर्वे और उसकी पत्नी उर्मिला धुर्वे दोनों रहते थे। घर के बाकी लोग दूसरे घर में बस्ती में रहते थे। रूप सिंह और पत्नी उर्मिला का आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। आज भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रूप सिंह ने अपनी पत्नी उर्मिला बाई की डंडे से जमकर पिटाई की, जिससे उर्मिला बाई की मौत हो गई। आसपास के लोग घर पहुचे और देखे की उर्मिला अचेत आवश्यता में घर मे पड़ी हुई है, जिसके बाद वो लोग मृतिका के परिजनों और 112 को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुची 112 पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी को धर दबोचा और वहीं पर खाट से बांधकर गौरेला पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों ही हत्या के मामलों में आरोपी पुलिस हिरासत में है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपने की बात कही है।

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें