फतेहगढ़ साहिब के गांव बदीनपुर में हुए कांग्रेसी नेता के बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब
फतेहगढ़ साहिब के गांव बदीनपुर में हुए कांग्रेसी नेता के बेटे की हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बताया जा रहा है कि तरनजीत सिंह उर्फ नन्ही निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के कत्ल केस में 4 कथित आरोपी को जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बारे जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख डा. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि काबू किए गए कथित आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, लोहे के 2 दाह और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि तरनजीत सिंह के पिता के बयानों पर मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाने में कथित आरोपी धीरज बत्ता उर्फ धीरू, अमनिन्दर सिंह उर्फ प्रिंस बुल्ल्हड़, तरनप्रीत सिंह उर्फ तरन, गौरव कुमार उर्फ गग्गी और सन्दीप सिंह उर्फ बॉक्सर पर केस दर्ज किया गया था। काबू किए गए कथित आरोपियों के विरुद्ध पहले भी कई मुकद्धमे दर्ज हैं।

पुलिस जाँच में यह पता चला है कि आरोपियों ने एक गैंग बनाया हुआ था और यह व्यक्ति शहर मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, खरड़, चंडीगढ़, दोराहा, समराला और अन्य इलाकों में से फिरोतियां वसूल करते थे और नशा बेचने का काम करते थे। यह पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं, और तरनजीत सिंह उर्फ नन्न्ही की धीरज बत्ता के साथ करीब 5 साल पहले दोस्ती थी। तरनजीत सिंह शहर मंडी गोबिंदगढ़ में मोतिया खान में लोहे की ट्रेडिंग का काम करता था, कथित आरोपियों के साथ इसकी दोस्ती हो गई थी और यह अक्सर उसके दफ्तर में आकर बैठते थे। किसी कारण इनकी अनबन हो गई और तरनजीत सिंह उर्फ नन्न्ही अपना अलग काम करने लगा और उसने आरोपियों के साथ अपना नाता तोड़ लिया था।

उन्होंने बताया कि कथित आरोपी धीरज बत्ता गैंग को यह बात बर्दाश्त नहीं था और वह इस बात को लेकर तरनजीत सिंह के साथ रंजिश रखते थे। तरनजीत सिंह नन्ही कोई ओर बड़ी गैंग न बना ले। इस करके धीरज बत्ता ने अपने गैंग के साथ मिल कर तरनजीत सिंह उर्फ नन्न्ही को कत्ल करने की साजिश बनाई। कथित आरोपियों के गैंग द्वारा तरनजीत सिंह उर्फ नन्न्ही की काफी समय से रेकी की जा रही थी और 2 अक्तूबर को गांव बदीनपुर में उसका तेज हथियारों से कत्ल कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि कथित आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है और पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

 

  • admin

    Related Posts

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर साइन की तारीख का खुलासा, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

    नई दिल्ली भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन चुकी है. अब सवाल है कि आखिर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर साइन कब होगा?…

    ‘भारत टैक्सी’ ऐप ने दिल्ली में दी OLA-Uber को टक्कर, जानें कैसे करें बुकिंग

    नई दिल्ली ओला, उबर और इनड्राइव जैसी मौजूदा कैब सेवाओं के बीच अब एक नई कैब सर्विस भारत टैक्सी की ऑफिशल एंट्री होने जा रही है. दरअसल, भारत की पहली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 1 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम