नीरज चोपड़ा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पीएम मोदी की मौजूदगी, VIDEO ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली 
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी की रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कपल को गिफ्ट देते और उनके साथ फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को आशीर्वाद दिया है और उनसे बातचीत भी की है।
 
बता दें कि इसी साल जनवरी में नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर से शादी की थी। उन्होंने तब शादी की किसी को भनक भी नहीं लगने दी थी। परिवार जनों और कुछ करीबी लोगों की उपस्थित में नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे थे, जिसकी तस्वीरें बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया था कि वे हिमानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब शादी के तकरीबन एक साल बाद नीरज चोपड़ा और हिमानी ने रिपेप्शन का आयोजन किया है। दोनों ने 26 दिसंबर को करनाल में रिसेप्शन दिया था और 27 दिसंबर को दिल्ली के द लीला पैलेस में दूसरा रिसेप्शन आयोजित किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में नीरज के रिसेप्शन में कई हस्तियों ने हिस्सा लिया और इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।

आपको बता दें कि नीरज और हिमानी ने कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी से उनके घर 7 लोक कल्याणा मार्ग पर मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने दोनों के साथ अपनी फोटो भी शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था, "आज नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से अपने घर 7 लोक कल्याणा मार्ग पर मुलाकात की। हमने कई मु्द्दों पर बात की जिनमें खेल भी शामिल रहा।"

नीरज चोपड़ा के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2020 में टोक्यो ओलंपकि में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप और डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी पत्नी हिमानी मोर की बात करें तो हिमानी टेनिस खेलती थीं और उन्होंने न्यू हैम्पशर की फ्रैंकलिन पीयर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में डिग्री भी की है। उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एज्यूकेशन की पढ़ाई की है।

admin

Related Posts

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज