PM मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ दौरे पर जायेंगे, अमित शाह भी लगाएंगे संगम में डुबकी

 प्रयागराज

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। कुंभ के मेले में संत-महंतों को अनेक रूप देखने को मिल रहे हैं। इनसे आशीर्वाद और इनके रूप देखने के लिए भक्त संगम में डुबकी लगाने के बाद संत-महंतों के डेरे में पहुंच रहे हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शनिवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भाग लिया। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के प्रयागराज दौरे की तारीख सामने आ गई है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान संगम क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं. प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं.

22 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान योगी कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी. इसके बाद 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शिरकत करेंगे. उनके कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो चुका है, जिसमें संगम स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों के साथ बैठक शामिल है. गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का कार्यक्रम

उपराष्ट्रपति के 1 फरवरी को प्रयागराज में संगम पर पवित्र डुबकी लगाने की संभावना है. इसके साथ ही महामहिम राष्ट्रपति का 10 फरवरी को प्रयागराज दौरा संभावित है. राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वे शहर में आयोजित कुछ प्रमुख कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं. इन उच्च पदस्थ नेताओं के आगमन के चलते प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

अतिविशिष्ट महानुभावों के दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है. प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. विशेष सुरक्षा टीमों को एक्टिव किया गया है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के हर पहलू पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है.

admin

Related Posts

अंडमान सागर में समुद्र में पलटी नाव, 300 रोहिंग्या सवार, 250 की मौत का खतरा

ढाका संयुक्त राष्ट्र (UN) ने  एक बेहद दुखद घटना की जानकारी दी है। अंडमान सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों से भरी एक नाव पलट गई है, जिसमें बच्चों…

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आउट, यहां देखें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 1 views
मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 4 views
4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?