ट्रम्प के टैरिफ वार के बीच PM मोदी-पुतिन की खास बातचीत, भारत में स्वागत के लिए न्योता

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलिफोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध, आपसी संबंधों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। पीएम मोदी ने एक बार फिर भारत की शांति की नीति को दोहराया और राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन से जुड़े हालिया हालात की भी पुतिन से जानकारी ली।

भारत की शांति की नीति
पीएम मोदी ने पुतिन को इस जानकारी के लिए धन्यवाद भी दिया और दोहराया कि भारत हमेशा युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। भारत की नीति है कि बातचीत और कूटनीति के जरिए ही किसी भी संघर्ष का हल निकलना चाहिए। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच पुराने और मजबूत रिश्तों पर भी चर्चा की और दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत किया जाएगा।

पुतिन को भारत आने का न्योता
बता दें, भारत और रूस कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ सहयोग करते हैं, जैसे ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार। इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले महीनों में और बातचीत की योजना है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इस साल भारत आने का न्योता भी दिया है। भारत- रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का यह 23वां संस्करण होगा, जो दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने का काम करेगा।

admin

Related Posts

आर्मी चीफ ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नमाज के वक्त हमला नहीं किया गया, सबका मालिक एक

नई दिल्ली पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के मासूम पर्यटकों पर किए गए हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर सीमा पार पल रहे आतंकियों के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए।…

अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, बंगाल में UCC, सातवां वेतन और महिलाओं को 3000 रुपये का वादा

कोलकाता भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें