Jamaica के PM Andrew Holness से PM Modi की मुलाकात, गेल रहे मौजूद

नई दिल्ली
 पीएम नरेंद्र मोदी और जमैका के पीएम एंड्रयू होलनेस के बीच खास मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि नई दिल्ली में जमैका उच्चायोग के सामने की सड़क का नाम 'जमैका मार्ग' रखा गया है, जो भारत-जमैका के मजबूत संबंधों को दर्शाता है। साथ ही पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को उसेन बोल्ट से जोड़ते हुए कहा कि उनकी रफ्तार से भी तेजी से बढ़ेंगे।

इस मुलकाता के दौरान पीएम मोदी से क्रिकेट की दुनिया के यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल ने भी मुलाकात की। उन्होंने तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए लिखा- भारत के पीएम मोदी से मिलना सम्मान की बात है। जमैका से भारत, प्यार..। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों का क्रिकेटरों से विशेष लगाव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- क्रिकेट-प्रेमी देशों के रूप में खेल हमारे संबंधों में बहुत मजबूत और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत के लोगों का क्रिकेटरों से विशेष लगाव है। हमने खेलों में अपने सहयोग को और गहरा करने पर भी चर्चा की। मुझे विश्वास है कि आज की चर्चा के परिणाम हमारे संबंधों को उसेन बोल्ट से भी अधिक तेजी से आगे बढ़ाएंगे और हम नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।

मोदी ने जमैका में रहने वाले भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि करीब 180 साल पहले भारत से जमैका गए लोगों ने हमारे ‘पीपल टू पीपुल’ संबंधों की मजबूत नींव रखी। जमैका को अपना घर मानने वाले भारतीय मूल के लगभग 70,000 लोग हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण हैं। मैं प्रधानमंत्री होलनेस और उनकी सरकार को उनका ख्याल रखने के लिए धन्यवाद देता हूं…आज आयोजित हो रहा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम हमारे आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने टीम इंडिया का साइन किया हुआ बल्ला जमैका के पीएम को गिफ्ट किया, जबकि जमैका के पीएम ने क्रिस गेल का साइन किया हुआ बल्ला गिफ्ट किया।

admin

Related Posts

हमारे पास सुरक्षित हैं, ट्रंप से नहीं’, ईरान का US पायलट की मां की दुआ पर जवाब

तेहरान   ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. शुक्रवार (3 मार्च) को ईरान ने अमेरिका के दो खतरनाक लड़ाकू विमानों (F-15…

बंगाल में सियासी हलचल तेज: तृणमूल कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची में कई बड़े नाम शामिल

 बंगाल श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुनावी रण का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट