प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सकारात्मक सोच’ महिला समूह की पहल को प्रशंसनीय बताया

मन की बात कार्यक्रम में भोपाल टीम के सकारत्मक सोच के योगदान का उल्लेख
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीम की बहनों को दी बधाई

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में स्वच्छता आंदोलन में भोपाल की टीम ‘सकारात्मक सोच’ के स्वच्छता अभियान में किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 से शुरू किया गया स्वच्छता आंदोलन महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। अब इसका असर देश के अनेक शहरों में दिखाई पड़ रहा है। मध्यप्रदेश में स्वच्छता आंदोलन ने अनेक शहरों की तस्वीर बदली है, इनमें से राजधानी भोपाल भी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "सकारात्मक सोच" टीम की बहनों के परिश्रम को बधाई दी है और आव्हान किया कि समाज के सभी वर्ग इस सकारात्मक सोच में अपनी सहभागिता करेंगे।

भोपाल टीम ‘सकारात्मक सोच’
प्रधानमंत्री  मोदी ने भोपाल की टीम ‘सकारात्मक सोच’ के प्रयासों को उल्लेख किया। ‘सकारात्मक सोच’ टीम की शुरूआत 2 महिलाओं के साथ की गई थी। आज इस टीम से 200 महिलाएं जुड़ गयी हैं। टीम का ध्येय वाक्य ‘डिस्पोजल का बहिष्कार और कचरा मुक्त पृथ्वी का सपना’ है। टीम ने अपनी शुरूआत 25 बर्तन बैंक से की। इसका उद्देश्य था प्लास्टिक को अलविदा कहा जा सके। समूह की महिलाओं ने हजारों कपड़े के थैले मंदिरों और सब्जी मंडियों में निशुल्क बाटें और लोगों में प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूकता पैदा की। भोपाल टीम ने 17 पार्कों में श्रमदान किया, जहां कभी कचरे के ढेर हुआ करते थे और आज वहां हरियाली से बागीचे चमन हो गये हैं। भोपाल टीम स्वच्छता की अलख जगाने के लिये दिन-प्रतिदिन नये साथियों से मजबूत हो रही है। टीम ने अनेक जगह नर्सरी और मिनी फॉरेस्ट बनाकर समाज को आस-पास कचरे को कम करने के लिये नया मार्ग दिखाया है। भोपाल टीम में बच्चों को भी जोड़ा गया है उन्हें स्वच्छता दूत बनाकर समाज में स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलाया जा रहा है। भोपाल टीम ने शहर के अनेक मंदिरों के आस-पास स्वच्छता की जिम्मेदारी ली है।

भोपाल टीम की महिला सदस्यों का मानना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्साहवर्धन से टीम को नया जोश मिलेगा और भोपाल में स्वच्छता आंदोलन को और गति दी जा सकेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    जागरूकता अभियान: एसपी ने वितरित किए हेलमेट, रैली को दिखाई हरी झंडी

    बड़वानी  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया…

    हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम में भक्ति का सैलाब, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    छतरपुर  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य और दिव्य उत्सव शुरु हो गया है। यहां देश और दुनिया से हजारों श्रद्धालुओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 4 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI