PM मोदी फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद दी जानकारी

नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी फरवरी में अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद यह जानकारी दी है। अब सोमवार रात ही पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच में फोन पर बातचीत हुई है, कई मुद्दों पर मंथन हुआ, रिश्ते और मजबूत करने की पहल हुई। इस बीच ट्रंप ने दावा किया है कि फरवरी में पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह काफी अहम रहेगा क्योंकि पांच सालों बाद ट्रंप फिर अमेरिका में सत्ता पर काबिज हुए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की सियासी केमिस्ट्री भी कई मौकों पर चर्चा का विषय रही है। दोनों एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं, पिछले कार्यकाल के दौरान भी कई ऐसे मौके आए थे जहां मोदी-ट्रंप की बॉन्डिंग लोगों को पसंद आ गई थी। अब अगर पीएम मोदी फिर अमेरिका आते हैं, कहा जा रहा है कि कई अहम फैसले संभव है, कई बड़ी डील्स पर भी मुहर लग सकती है।

वैसे सोमवार को हुई फोन कॉल को लेकर पीएम मोदी ने X पर लिखा था कि अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके खुशी हुई। उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी। हम पारस्परिक रूप से लाभप्रद और विश्वसनीय साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने लोगों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति के रूप पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप की आखिरी विदेश यात्रा दौरान भारत की ही थी। वहीं ट्रंप और मोदी के बीच संबंध दोस्ताना रहे हैं। दोनों ने सितंबर 2019 में ह्यूस्टन और फरवरी 2020 में अहमदाबाद में दो अलग-अलग रैलियों में हजारों लोगों को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल सितंबर में अमेरिका के दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था जिसकी मेजबानी तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की थी। इसके अलावा पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को भी संबोधित किया था।

बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच में अमेरिका में इमिग्रेशन और व्यापार नियमों के मुद्दे पर बढ़ती चर्चा के बीच बातचीत हुई। इसके अलावा दोनों नेताओं ने दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा की। अब समझने वाली बात यह है कि अमेरिका में इमिग्रेशन पॉलिसी और ज्यादा सख्त होने जा रही है। कुछ दिन पहले ही एक भारतीय कपल को अमेरिकी एयरपोर्ट से सिर्फ इसलिए वापस भेज दिया गया क्योंकि उन्होंने अपनी वापसी की टिकट नहीं दिखाई।

admin

Related Posts

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह