पीएम मोदी समेत तमाम नेता होंगे शामिल, महाराष्ट्र में महायुति सरकार का 5 दिसंबर को शपथ समारोह

नई दिल्ली।

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने ऐलान किया है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। चंद्रशेखर बावनकुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया, "महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 5 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।"

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महायुति के सहयोगियों के साथ बैठक रद्द करके के बाद अपने गांव में मौजूद हैं। राज्य के अगले सीएम के चयन को लेकर एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजित पवार ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी लेकिन तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेता और भाजपा शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इस बीच प्रशासन ने नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 से 24 दिसंबर तक होने की संभावना है। बीते दिनों महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। मैंने उनसे कहा कि सरकार बनाने में हमारी तरफ से कोई अड़चन नहीं है। आप निर्णय लीजिए, भाजपा जो निर्णय लेगी, उस निर्णय की तामिल हो जाएगी। मैं आज आप सबको कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद के बारे में जो निर्णय लेंगे और भाजपा का जो उम्मीदवार होगा, उसको शिवसेना का पूरा समर्थन होगा।" महाराष्ट्र में एनडीए की बड़ी जीत के बाद नागपुर में देवेंद्र फडणवीस को अगला सीएम बनाए जाने के पोस्टर लगे थे। वहीं इससे पहले बारामती में कुछ पोस्टर्स में प्रदेश के अगले सीएम के तौर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार को दिखाया गया था। वहीं शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में महायुति में सीएम पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'महायुति' गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। महायुति में शामिल भाजपा ने 132, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है।

admin

Related Posts

चुनावी कोताही पर 7 अधिकारी सस्पेंड, बंगाल सरकार को चुनाव आयोग ने दिए कड़े निर्देश

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही चुनाव आयोग (ECI) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित…

खालिस्तानी निज्जर की जान भी थी खतरे में, निखिल गुप्ता ने अमेरिकी एजेंसी को बताया बड़ा सच

वाशिंगटन अमेरिका में एक सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने बड़े दावे किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम