PM किसान मानधन योजना: ये काम करें और हर महीने पाएं 3,000 रुपये पेंशन

नई दिल्ली

केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना(PM Kisan Maandhan Yojana), जिसके तहत पात्र किसानों को 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन(Farmer pension scheme) दी जाती है। यह योजना ऐसी है जिसमें किसान अपने कामकाज वाले वर्षों में एक निश्चित राशि जमा करते हैं और सरकार भी उतनी ही रकम योगदान के रूप में जोड़ती है।

क्या है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना?

यह स्कीम 18 से 40 साल तक के छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये तक है। योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद 60 साल की उम्र पूरी होते ही किसान को फिक्स्ड 3,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है।

कितना करना होगा योगदान?

किसानों को 60 वर्ष तक हर महीने 55 रुपये से 200 रुपये के बीच राशि जमा करनी होती है। यह रकम उम्र के हिसाब से तय होती है।

60 साल बाद कैसे मिलता है लाभ?

उम्र पूरी होते ही पेंशन का भुगतान शुरू हो जाता है। इस पूरी प्रक्रिया का प्रबंधन LIC करती है और रजिस्ट्रेशन CSC केंद्रों व राज्य सरकारों के माध्यम से किया जाता है। जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य जमीन है और जिनका नाम 1 अगस्त 2019 तक भूमि रिकॉर्ड में दर्ज है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं। 6 अगस्त 2024 तक. 23.38 लाख किसान इससे जुड़ चुके हैं।

admin

Related Posts

ममता सरकार को SC से तगड़ा झटका, कर्मचारियों को 31 मार्च तक DA देने का आदेश

कलकत्ता पश्चिम बंगाल के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक राहत लेकर आया है। सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की खंडपीठ…

जैन दर्शन में आगम प्रमाण विमर्श

नई दिल्ली जैनदर्शन विभाग , श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय  में प्रो.अनेकान्त कुमार जैन जी के कुशल निर्देशन में 'जैनदर्शने आगमप्रमाणविमर्श:' विषय पर महत्त्वपूर्ण शोध कार्य करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें