‘हमेशा ऑस्ट्रेलिया में खेलना खास रहा, यादें फिर ताजा, नहीं पता कि हम दोबारा यहां खेल पाएंगे या नहीं: रोहित शर्मा

सिडनी
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के नायक रहे रोहित शर्मा (नाबाद 121 रन) और विराट कोहली (नाबाद 74 रन), जिन्होंने क्लासिक साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

रोहित ने 125 गेंदों पर 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 121 रन बनाते हुए 50वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया जबकि कोहली ने 81 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 74 रन बनाए और वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में वापस लौटे। 

मैच के बाद रोहित शर्मा ने भावुक अंदाज में कहा, 'हमेशा ऑस्ट्रेलिया में खेलना खास रहा है। 2008 की यादें फिर ताजा हो गई। नहीं पता कि हम दोबारा यहां खेल पाएंगे या नहीं, लेकिन हर मैच को एंजॉय करते हैं और यही हमें आगे बढ़ाता है।'

मैच के बाद विराट ने कहा, 'अच्छा लगा कि आखिरकार लय में लौट सका। खेल हमेशा सिखाता है कि मुश्किल वक्त में खुद पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। रोहित के साथ बल्लेबाजी आसान हो जाती है — हम एक-दूसरे के खेल को अच्छे से समझते हैं।'

रोहित ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की और सीरीज के टॉप स्कोरर बने — उन्होंने तीन मैचों में 202 रन बनाए। वहीं, शुरुआती दो मैचों में लगातार डक पर आउट होने के बाद विराट कोहली ने तीसरे मुकाबले में बेहतरीन वापसी करते हुए अपनी लय हासिल की।

भारत ने यह मैच 69 गेंदें शेष रहते हुए अपने नाम किया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-1 से जीती, लेकिन इस मैच ने दिखा दिया कि रोहित-विराट की जोड़ी में अब भी वही पुराना जादू बरकरार है।

admin

Related Posts

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

मैनचेस्टर माइकल कैरिक के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग फुटबॉल में लगातार चौथी जीत हासिल की जिससे कुछ हफ्ते पहले मुश्किलों में नजर आ रही टीम अब काफी…

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

मुंबई अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने कहा कि एसोसिएट देशों (जो आईसीसी के पूर्ण सदस्य नहीं हैं) के क्रिकेटरों के लिए अपना होमवर्क करना बहुत जरूरी होता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल