कनाडा में भी विमान हादसा, लैंडिंग के समय लगी आग, हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं

कनाडा
दक्षिण कोरिया में भयानक विमान हादसे के कुछ ही देर बाद कनाडा में ऐसा ही हादसा होते-होते बचा है। एयर कनाडा के हेलीफैक्स एयरपोर्ट पर विमान रनवे पर फिसल गया। नीचे उतरते वक्त विमान में आग लग गई थी इसका लैंडिंग गियर टूटा हुआ था। हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के वक्त विमान एयरपोर्ट की फेंस से टकरा गई और इसमें भीषण आग लग गई। हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के मरने की बात कही जा रही है।

कनाडा में हुए हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एयरक्राफ्ट के पंख रनवे पर घिसट रहे हैं और इनसे चिंगारी निकल रही है। जानकारी के मुताबिक यह विमान पाल एयरलाइंस का है। एयर कनाडा फ्लाइट एसी 2259 सेंट जॉन्स और हालीफैक्स के बीच उड़ान भर रहा था। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान के अंदर का नजारा दिख रहा है। इसमें पैसेंजर्स घबराए हुए नजर आ रहे हैं।

दक्षिण कोरिया में क्या हुआ
दक्षिण कोरिया के एक हवाई अड्डे पर एक विमान ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी के कारण रनवे से उतरकर कंक्रीट के अवरोधक से जा टकराया। बताया जाता है कि इस हादसे में दो लोगों को छोड़कर विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। यह देश में हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव अधिकारी सियोल से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण में मुआन शहर के हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘जेजू एयर’ विमान के यात्रियों के लिए बचाव कार्य कर रहे हैं। उसने बताया कि 181 लोगों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था।

admin

Related Posts

1 अप्रैल से लागू होंगे PAN कार्ड के नए नियम, नाम mismatch होने पर बंद हो सकता है PAN, तुरंत करें ये काम

भोपाल पैन कार्ड और आधार कार्ड आज के समय में बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुके हैं। बैंकिंग से लेकर टैक्स फाइलिंग और सरकारी योजनाओं तक, हर जगह इनकी जरूरत पड़ती…

जनगणना 2026 में सरकार ने पूछे 33 सवाल, घर और अनाज से जुड़े आपके पास हैं सभी जवाब?

 नई दिल्ली देश की 16वीं जनगणना अब केवल आबादी का आंकड़ा नहीं, बल्कि आपके रहन-सहन की पूरी 'डिजिटल कुंडली' होगी. सरकार द्वारा जारी 33 नए FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन