पिंपरी-चिंचवड़ नगरपालिका चुनाव: शरद और अजित पवार की एनसीपी एक साथ, भाजपा का सामना करेंगे

मुंबई 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को बड़ा ऐलान कर दिया कि पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) चुनावों के लिए उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) गुट एक साथ चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने इसे परिवार का फिर से एकजुट होना करार दिया. अजित पवार पिंपरी-चिंचवड़ में 15 जनवरी को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनावों के लिए ‘घड़ी’ (एनसीपी का चुनाव चिह्न) और ‘तुतारी’ (एनसीपी-एसपी का चिह्न) एक साथ आए हैं. परिवार फिर से एकजुट हो गया है. अब इस गठबंधन का सीधा मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन है. भाजपा ने कई नगर निगमों में एनसीपी को दरकिनार कर दिया है. बीएमसी में भी भाजपा ने एनसीपी को अपने गठबंधन से बाहर रखा है.

यह घोषणा उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप देने के दौरान हुई चर्चा के बाद की गई. अजित पवार ने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने और रैलियों में विवादास्पद बयानबाजी से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि हम विकास करने वाले लोग हैं. हम उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे जिन्होंने इस नगर निगम को कर्ज में डुबोने की कोशिश की. पिंपरी-चिंचवड़ को विकास के मामले में उन्होंने एनसीपी का योगदान बताया और हिंजेवाड़ी आईटी पार्क का जिक्र किया.
अन्य नगर निगमों में गठबंधन की संभावना

इस बीच, दोनों गुटों के बीच पुणे नगर निगम चुनावों के लिए भी गठबंधन की बातचीत चल रही है. इससे संकेत मिलता है कि पिंपरी-चिंचवड़ में हुआ समझौता अन्य प्रमुख नगर निगमों तक विस्तारित हो सकता है. महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, जबकि मतगणना अगले दिन होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है.

यह गठबंधन 2023 में एनसीपी के विभाजन के बाद पहली बार दोनों गुटों का एक साथ आना है. अजित पवार ने 2023 में शरद पवार से अलग होकर भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ महायुति गठबंधन में शामिल हो गए थे. उस समय उन्होंने चाचा की उम्र का हवाला देकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे. शरद पवार चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.उसी दिन बारामती में पवार परिवार एक साथ नजर आया, जहां उद्योगपति गौतम अडानी ने शरदचंद्र पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उद्घाटन किया. यह स्थानीय गठबंधन महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ है, जहां राज्य स्तर पर दोनों गुट अलग-अलग गठबंधनों में हैं. पिंपरी-चिंचवड़ एनसीपी का पारंपरिक गढ़ रहा है, जहां 2017 तक अविभाजित एनसीपी का शासन था. जानकारों का मानना है कि यह गठबंधन वोटों के बंटवारे को रोकने और भाजपा के खिलाफ मजबूत चुनौती पेश करने की रणनीति है.

admin

Related Posts

बीजेपी ने थलापति विजय को दिया आकर्षक ऑफर, डिप्टी CM और 80 सीटें देने की पेशकश

 चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता से…

असम चुनाव 2026: AAP ने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, चुनावी बिगुल बजाया

गुवाहाटी असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक बिसात अब बिछनी शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान