जगदलपुर में पिकअप और अज्ञात वाहन की टक्कर, तीन महिला मजदूरों की मौत, 13 मजदूर घायल

जगदलपुर

छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के बकावंड थाना क्षेत्र में शनिवार को राजनगर-बस्तर मुख्यमार्ग पर राजनगर के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। पिकअप वाहन और एक अज्ञात वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बकावंड से जिला अस्पताल जगदलपुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के नबरंगपुर जिले के कोटियारिगुड़ा की कमला पुजारी की पिकअप (ओडी 24 के 4729) के चालक शत्रुघ्न ने ओडिशा से महिला मजदूरों को बकावंड ब्लाक के पंडानार गांव स्थित रोहित चावड़ा कृषि फार्म पर काम पर लाकर शाम को उन्हें ओडिशा वापस लौटाया।

दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार
जब पिकअप राजनगर के पास पुलिया के पास पहुंची, तो अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। पिकअप चालक के अनुसार, सामने से आ रही वाहन की हेडलाइट से उसकी आंखें चकाचौंध हो गईं, जिससे वह यह नहीं देख सका कि वह ट्रक था या ट्रैक्टर। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में सिरहागुड़ा निवासी तीन महिला मजदूर पुरनी भतरा (60), दयावती (38), और नंदाय (56) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जबकि बिमला, मालती, नन्दनी, पासपरई, थवीरवती, उषा हरिजन, पदमा, बालमती, गुप्तेश्वरी, तुलसी, झरना, तुलावती, और सोनामनी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं में कमी और आपातकालीन स्थिति
सीएचसी बकावंड में इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार से माहौल गहमा-गहमी से भर गया। बीएमओ को संपर्क करने पर उन्होंने अवकाश का हवाला दिया, जबकि प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले एमडी डॉक्टर ने मानवीय संवेदनाओं को नजरअंदाज करते हुए ड्यूटी पर आने से इंकार कर दिया। केवल बीएचएमएस डॉक्टर पीताम्बर साहू ने तीन नर्स और अटेंडरों के साथ मिलकर प्राथमिक उपचार किया।

घायलों को जिला अस्पताल भेजने के लिए 108 एंबुलेंस और अस्पताल के वाहन में डीजल की कमी थी, जिसकी व्यवस्था थानेदार छत्रपाल सिंह ने की। इसके बावजूद, घायलों को अस्पताल पहुंचाने में समय की देरी हुई। 7 बजे 13 घायलों को अस्पताल लाया गया, जबकि अंतिम घायल को रात 11 बजे रेफर किया गया, जो गंभीर केस में काफी समय की देरी थी।

  • admin

    Related Posts

    रायपुर में 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, शामिल होंगे दुनियाभर से छत्तीसगढ़ी

    रायपुर प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 27 एवं 28 मार्च को राजधानी रायपुर में “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा।…

    कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

    रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें