PhD छात्र झोउ पर महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और ब्लैकमेल करने का आरोप

लंदन 
दिखने में एक साधारण सा लड़का 28 साल का झेनहाओ झोउ जो यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पीएचडी छात्र था। बाहर से शांत और सभ्य दिखने वाले इस युवक की हकीकत बेहद खौफनाक निकली। उसने साल 2019 से लेकर 2024 के बीच करीब 60 से ज़्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया। झोउ पर महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और फिर उन घिनौनी हरकतों को रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स से फंसाता था शिकार
झेनहाओ झोउ सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर लड़कियों से संपर्क करता था। कभी वह पढ़ाई के लिए ग्रुप स्टडी का बहाना बनाता, तो कभी पार्टी या ड्रिंक की दावत देता। जब महिलाएं उसके फ्लैट पर पहुंचतीं तो वह उनके ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता। इसके बाद वह उनके साथ बलात्कार करता और यह सब कैमरों में रिकॉर्ड भी करता था। अगली सुबह झेनहाओ उन वीडियो के ज़रिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था जिसके चलते पीड़ित महिलाएं डर जाती थीं और पुलिस को खबर करने से कतराती थीं।
 
पहली शिकायत और गिरफ्तारी
18 नवंबर 2023 को पहली बार मेट्रोपॉलिटन पुलिस को झेनहाओ के खिलाफ शिकायत मिली थी लेकिन शुरुआती जांच के बाद मामले पर खास ध्यान नहीं दिया गया। इसी बीच झेनहाओ चीन भाग गया। हालांकि जब वह जनवरी 2024 में दोबारा ब्रिटेन लौटा तो पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया।
 
फ्लैट से मिले 58 बलात्कार के वीडियो और 'यादों का बॉक्स'
पुलिस ने जब झेनहाओ के फ्लैट की तलाशी ली तो उन्हें 58 बलात्कार के वीडियो बरामद हुए। इन वीडियो में महिलाएं साफ तौर पर डर और तकलीफ में नज़र आती थीं। एक वीडियो में तो एक महिला रोती हुई कह रही थी, मैं यह नहीं करना चाहती… मैं तुमसे भीख मांगती हूं ऐसा मत करो लेकिन झेनहाओ का शैतानी जवाब था, मुझे मत रोको, कोई फायदा नहीं… यहां कोई नहीं सुनेगा। उसके फ्लैट से डिज़ाइनर सामान और एक बॉक्स भी मिला। इस बॉक्स में वह हर पीड़ित महिला की याद के तौर पर कुछ न कुछ सामान जोड़कर रखता था।
 
कोर्ट में कबूला जुर्म, मिली उम्रकैद की सजा
अदालत ने झेनहाओ को 28 अपराधों में दोषी पाया जिनमें 11 बार बलात्कार, महिलाओं को कैद में रखना, अश्लील वीडियो बनाना और बलात्कार शामिल हैं। झेनहाओ से जब उसके अपराधों के बारे में पूछा गया तो उसने बेशर्मी से कहा, मुझे ऐसी वीडियो पसंद हैं जिनमें लड़की शांत और बिना हिले-डुले हो। इसके बाद अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जिसमें उसे कम से कम 24 साल जेल में बिताने होंगे। वहीं इस क्रूर अपराध ने डिजिटल युग में ऑनलाइन डेटिंग और सोशल मीडिया के खतरों को एक बार फिर उजागर किया है और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    चीन का कड़ा रुख: ईसाई चर्च निशाने पर, पादरियों की धरपकड़ तेज

    बीजिंग चीन में गैर-पंजीकृत ईसाई चर्चों के खिलाफ कार्रवाई तेज होती जा रही है। जनवरी 2026 की शुरुआत में झेजियांग प्रांत के वेनझोउ शहर स्थित यायांग चर्च को सैकड़ों सशस्त्र…

    भारत-मलेशिया संबंधों को मिली नई दिशा: PM मोदी से वार्ता के बाद अनवर का बयान, 11 समझौते फाइनल

    मलेशिया मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक को “बहुत महत्वपूर्ण, रणनीतिक और निर्णायक” बताया और कहा कि यह दोनों देशों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

    स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल