फार्मा कंपनी हेलियॉन करेगी 2 हजार करोड़ का निवेश, पीथमपुर में मांगी 40 एकड़ जमीन

 पीथमपुर

फार्मा और कन्ज्यूमर हेल्थ प्रोडक्ट में दुनिया की नामी कंपनी हेलियॉन मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश करने जा रही है। यूके बेस्ड इस कंपनी ने इंदौर के पीथमपुर में 40 एकड़ जमीन मांगी है। यहां 2 हजार करोड़ से अधिक के निवेश करने का प्लान है। बुधवार को कंपनी के प्रतिनिधि मंडल ने पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और फार्मा सेज पहुंचकर जमीन पसंद की है।

हेलियॉन ग्रुप के प्रतिनिधि पहुंचे इंडस्ट्रियल पार्क

    हेलियॉन ग्रुप एशिया-पैसिफिक हेड कैथ मैकगिनिस, तकनीकी प्रमुख रणदेव गुणासिंघे, निदेशक अनूप ढींगरा, कार्पोरेट अफेयर निदेशक वैदिका कपूर और प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित असाटी बुधवार को इंदौर पहुंचे। अधिकारियों से मिलकर उन्होंने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया।

    मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) के कार्यकारी संचालक राजेश राठौर ने कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रोजेक्ट, निवेश और रोजगार की जुड़ी जरूरी जानकारी दी।

CM मोहन यादव ने दिया था न्योता
मुख्यमंत्री मोहन यादव नवंबर के आखिरी सप्ताह निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत विदेशी कंपनियों को आमंत्रित करने इंग्लैंड, जर्मनी और इटली गए थे। इस दौरान उन्होंने हेलियॉन ग्रुप के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया था। जिसके बाद कंपनी ने एमपी में निवेश में इच्छा जताई है।

हेलियॉन ग्रुप के नहीं कोई प्लांट
हेलियॉन ग्रुप एशिया-पैसिफिक हेड कैथ मैकगिनिस ने बताया कि भारत में अभी हमारे स्वतंत्र प्लांट नहीं है।  संयुक्त उपक्रम के तौर पर हमारी कंपनी यहां काम करती है। इंदौर के पीथमपुर में पहला प्लांट लगाना चाहते हैं।

कंपनी का अभी देश में एक भी प्लांट नहीं है, हालांकि संयुक्त उपक्रम के रूप में वह काम कर रही है। इस लिहाज से यूके की एक बड़ी कंपनी इंदौर से अपने कामकाज की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी का 5 सदस्यीय दल आया है, जिसमें समूह के एशिया-पैसिफिक हेड कैथ मैकगिनिस, तकनीकी प्रमुख रणदेव गुणासिंघे, निदेशक अनूप ढींगरा, कार्पोरेट अफेयर निदेशक वैदिका कपूर और प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित असाटी शामिल हैं।

टीम ने एमपीआईडीसी (मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) अफसरों के साथ पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। कार्यकारी संचालक राजेश राठौर ने उन्हें यहां चल रहे प्रोजेक्ट, निवेश और रोजगार की जानकारी दी।

सीएम की यात्रा में मिले न्योते के बाद आई है कंपनी

नवंबर के आखिरी सप्ताह में मुख्यमंत्री मोहन यादव निवेश के लिए विदेशी कंपनियों को आमंत्रित करने इंग्लैंड, जर्मनी और इटली गए थे। उस दौरान हेलियॉन ग्रुप के प्रतिनिधियों से उनकी चर्चा हुई थी। तभी कंपनी ने प्रदेश में निवेश में इच्छा जताई थी।

admin

Related Posts

अग्रवाल महासभा की सक्रिय महिला प्रदेश अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

भोपाल.  मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल ने आज अपने पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। यह निर्णय उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता…

CM यादव ने कहा- MSME इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केंद्र और लाखों परिवारों की आत्मनिर्भरता का आधार

एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने उपलब्ध करा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन