संभल कोर्ट में याचिका दाखिल, स्वामी प्रसाद मौर्य कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर फंसे

संभल  
'कांवड़ियों' के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के संभल जिले की एक अदालत में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की गई है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है।हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीनियर डिवीजन) सांसद-विधायक अदालत आदित्य सिंह की अदालत में याचिका दायर कर दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है।

सिमरन गुप्ता ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उप्र सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में कांवड़ियों को सरकारी संरक्षण में फलते-फूलते 'गुंडे और माफिया' कहा था। गुप्ता का आरोप है कि इस बयान से लाखों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। गुप्ता ने यह भी दावा किया कि मौर्य ने पहले भी हिंदू धार्मिक ग्रंथों और मान्यताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करके दंगे भड़काने की कोशिश की थी। इसी तरह, संभल के विधायक इकबाल महमूद पर भी कांवड़ियों को "गुंडे और मवाली" कहने का आरोप है।

गुप्ता के अनुसार, महमूद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि “कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों से ज़्यादा गुंडे और मवाली होते हैं।” गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में बहजोई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत में याचिका दायर की गई और अदालत ने 28 अगस्त को सुनवाई तय की है।

स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले भी कई मामलों के लेकर विवादों में रहे हैं। रामचरित मानस को लेकर उनकी टिप्पणी के खिलाफ कई जिलों में याचिका दायर की गई है। इसके साथ ही उन पर इसे लेकर हमले भी हुए हैं। पिछले ही दिनों दो युवकों ने स्वामी प्रसाद पर रायबरेली में हमला किया था।

 

  • admin

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मेरठ पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का निरीक्षण

    मेरठ     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार के मेरठ दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।  पीएम से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे…

    युवाओं को रोजगार, महिलाएं आत्मनिर्भर, समावेशी विकास से जिले ने लगाई तरक्की की छलांग

    अब दुर्दिन की कहानियां नहीं, विकास की इबारत लिख रहा शाहजहांपुर योगी सरकार ने दिया विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का उपहार, जरी-जरदोजी को मिली अंतरर्राष्ट्रीय पहचान युवाओं को रोजगार, महिलाएं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 0 views
    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

    सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?