पाकिस्तान आए लोगों को सरकार के आदेश से सहमे हुए है, ये पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते, भारत में मरना मंजूर है

नई दिल्ली
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान से भारत आए लोगों को वापसी का आदेश दिया है। इस आदेश से सबसे ज्यादा सहमे हुए वह लोग हैं जो पाकिस्तान छोड़ भारत में आकर बस गए हैं। ये सभी पाकिस्तानी अल्पसंख्यक हिन्दू हैं जो वहां के खराब हालातों से परेशान हो कर भारत आए थे। अब सरकार के आदेश के यह सभी लोग सहमे हुए है। ये पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते।

दरअसर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने एक कायराना हमले को अंजाम दिया था जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने लोगों ने धर्म पूछकर उनको निशाना बनाया और कई लोगों को कलमा पढ़ने के लिए भी कहा। इस भयावह हमले की चपेट में आए लोगों की चीख अभी कानों में गूंज रही है। पूरा देश आतंकियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन की मांग कर रहा है। इसी दौरान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान से आए लोगों का विजा कैंसिल कर दिया और अब रविवार को पाकिस्तान वापस जाना होगा।

इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान से आए हिन्दुओं को अपनी जान का डर सता रहा है। उन्हें लग रहा है कि उनका वापस जाना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर में एक शरणार्थी कॉलोनी में पाकिस्तान से आए एक हजार से ज्यादा शरणार्थी हिन्दू रहते हैं जो शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए हैं।

'पाकिस्तान जैसे नर्क में नहीं जाना'
ये सभी लोग वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत में दाखिल हुए थे। इन्हीं में से एक शख्स ने बताया कि वह पाकिस्तान के सिंध में रहते थे और वहां उत्पीड़न के चलते भारत आ गए थे। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अब वापसी का ख्याल उन्हें परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा, उन्हें भारत में मरना मंजूर है लेकिन पाकिस्तान जैसे नर्क में जाना नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उन्हें वापस ना भेजा जाए। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान से सब बेचकर यहां आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक न्य शख्स ने कहा, मेरा परिवार पाकिस्तान नहीं जाना चाहता। उससे अच्छी मौत है। उन्होंने कहा, हमारे पास जो भी था हमने छोड़ दिया है, हमें वापस मत भेजिए।

  • admin

    Related Posts

    सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

    नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

    भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

    नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह