पश्चिमी यूपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड से ठिठुरते नजर आए लोग

मेरठ

बारिश के बाद वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते हुए नजर आए। शाम के समय सर्दी और बढ़ गई। सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने के आसार हैं। 6 जनवरी से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। माैसम विशेषज्ञ प्रचंड सर्दी की संभावना जता रहे हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में फिलहाल सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है।

कल तक कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद
कड़ाके की ठंड के कारण मेरठ और हापुड़ में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का 30 और 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। दो दिन तक हुई बारिश के बाद सर्दी का सितम तेजी से बढ़ा है। दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे चल रहा है।

मुजफ्फरनगर में आज कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय रहेंगे बंद
लगातार बढ़ रहीं ठंड के मद्देनजर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि आज सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

बागपत में भी आठवीं तक के स्कूल कल तक रहेंगे बंद
ठंड के असर को देखते हुए बागपत में भी कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की 31 दिसंबर तक छुट्टी की गई है। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि सर्दी के कारण आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी की गई है।

शामली और बिजनाैर में नहीं की गई स्कूलों की छुट्टी
बीएसए लता राठौर ने बताया कि शामली में बच्चों की छुट्टी नहीं है। बिजनौर में भी छुट्टी नहीं की गई है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में छूटी लोगों की कंपकंपी
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बीच सर्दी कंपकंपी छुुड़ा रही है। अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान के कम होने से सर्दी से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। अगले 48 घंटे तक सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं।

बारिश के बाद से कम चल रहा है प्रदूषण
बारिश और हवा का असर के चलते एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम चल रहा है। मेरठ का एक्यूआई 52 से बढ़कर 73 दर्ज किया गया है, जबकि, गंगानगर 96, जयभीमनगर 55, पल्लवपुरम 67, दिल्ली रोड 52, बेगमपुल 71 दर्ज किया गया है।

हवा और बारिश ने प्रदूषण को साफ कर दिया है। आगामी तीन चार दिन तक एनसीआर में प्रदूषण का स्तर साफ रहेगा। इस समय एक्यूआई 100 से नीचे चल रहा है, जो अच्छी श्रेणी में आता है।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मेरठ समेत आसपास में बारिश होने के भी आसार हैं। दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। 6 जनवरी से फिर से माैसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अभी सर्दी और सताएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    होली से पहले योगी सरकार का तोहफा, 38 लाख यूपी छात्रों को मिलेगा फायदा

    लखनऊ  उत्तर प्रदेश में होली से पहले प्रदेश के छात्रों के लिए योगी सरकार ने बड़ी सौगात का ऐलान किया गया है. जिसमें कक्षा 9 और 10वीं के विद्यार्थियों के…

    मिशन संगठन 2026: BJP ने जारी की नई सूची, मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों को मिली अहम जिम्मेदारी

    लखनऊ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से भारतीय जनता पार्टी संठन को मजबूत करने में जुटी है। Bharatiya Janata Party उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला