कृषि उपज मंडी गोदाम से धुआं निकलता देख लोग मौके पर पहुंचे, लगी भीषण आग, 100 क्विंटल सोयाबीन व 8 बाइक खाक

राजगढ़
नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित टीन शेड से बने अनाज गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख लोग मौके पर पहुंचे। वह आग बुझाने में लग गए। आग तेजी से फैली, जिससे हम्मालों की आठ बाइक, करीब सौ क्विंटल सोयाबीन, साढ़े तीन हजार बारदान समेत अन्य सामान खाक हो गया। इससे लाखों रुपये की नुकसानी का आकलन लगाया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।
 
टीन शेड से धुआं उठता देख घबरा गए थे लोग
जानकारी मुताबिक सुबह करीब 11 बजे राजेंद्र करनावद के मंडी प्रांगण स्थित टिन शेड के गोदाम में अचानक आग लग गई। इस दौरान मंडी में गेहूं की नीलामी प्रारंभ हो गई थी, लेकिन टीन शेड से धुआं उठते देख व्यापारी और किसान टीन शेड की ओर भागे। उसके बाद ताबड़तोड़ आग बुझाने में लग गए। सूचना के बाद नगर परिषद से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी।
 
 गोदाम होने के कारण आग के साथ धुआं काफी ज्यादा हो रहा था। इस वजह से मशीन के माध्यम से टिन शेड तोड़ा गया। जले बारदानों को बाहर किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग बुझाने के लिए मौके पहुंचे अधिकारी
आग बुझाने में तीन फायर ब्रिगेड, तीन निजी टैंकर एवं नगर परिषद के पानी के टैंकरों का उपयोग किया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नप उपाध्यक्ष दीपक जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे व आग बुझाने में जुट गए थे।

इस दौरान एसडीएम आशा परमार, थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए थे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, क्योंकि मंडी प्रांगण में प्रतिदिन खरीदी के चलते हजारों क्विंटल गेहूं टिन शेड समेत अन्य स्थानों पर खुले में पड़ा है।

 

admin

Related Posts

डॉ. अंबेडकर के पंच तीर्थ के विकास का ऐतिहासिक निर्णय, बोले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ अंबेडकर के सम्मान में पंच तीर्थ का विकास का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम तत्कालीन सरकार द्वारा डॉ अंबेडकर को नहीं दिया गया उचित सम्मान: मुख्यमंत्री डॉ यादव तुलसी नगर…

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच अमय खुरासिया की पुस्तक 74 वर्ष बाद पुस्तक का विमोचन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में क्रिकेटर और केरल के कोच अमय खुरासिया द्वारा लिखित हिन्दी पुस्तक " 74 वर्ष बाद" का विमोचन किया। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव