आग की अफवाह ट्रेन से कूदे लोग, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने 11 की मौत, कई घायल

जलगांव

महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। पचोरा के पारधाड़े स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग की और ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। इसके बाद यात्री दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन का कहना है कि जलगांव जिले के कलेक्टर के मुताबिक हादसे में 10 से 12 यात्रियों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने की अफवाह के बाद पचोरा के पारधाड़े स्टेशन के पास चेन पुलिंग की गई। ट्रेन रुकने से पहले अफरातफरी में यात्रियों ने उतरना शुरू कर दिया। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मंडल रेल प्रबंधक भुसावल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। रेलवे की मेडिकल टीम, रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर हॉट एक्सल या ब्रेक-बाइंडिंग के कारण चिंगारी उठी और कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने चेन खींच दी, और उनमें से कुछ नीचे कूद गए। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस बगल के ट्रैक से गुजर रही थी। महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी।

नासिक के डिवीजनल कमिश्नर प्रवीण गेदम ने बताया कि हम मौके पर हैं। एडिशनल एसपी, एसपी, कलेक्टर और सभी अधिकारी पहुंच रहे हैं। हम डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। अंतिम उपलब्ध जानकारी के अनुसार आठ एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, रेलवे की अतिरिक्त बचाव वैन और रेलवे एंबुलेंस को मौके पर भेजा जा रहा है। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आठ लोगों की मौत हो गई है। संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक ट्रेन हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा उपचार के आदेश दिए हैं, साथ ही यात्रियों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया है।

 

  • admin

    Related Posts

    भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

    नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

    कोलकाता के टॉलीगंज में आग का कहर, लग्जरी अपार्टमेंट खाली कर सड़क पर पहुंचे स्टार्स

    कोलकाता दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में रविवार दोपहर को एक आलीशान घर में आग लग गई, जिससे वहां रहने वाले बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोग नीचे सड़क…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर