जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है और वो इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही :वीडी शर्मा

भोपाल
अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में एक बार फिर कमलनाथ ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि EVM पर सबको श़क है और ये एक बहुत बड़ा धोखा है। इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी और कमलनाथ को फोबिया हो गया है। जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है और वो इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही है।

बता दें कि कांग्रेस लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती आ रही है। कमलनाथ ने 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद ईवीएम पर संदेह जताया था। राहुल गांधी ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद ईवीएम पर सवाल उठाए थे। इसी प्रकार दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, तरूण गोगोई सहित कई कांग्रेस नेता ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह ज़ाहिर कर चुके हैं।

कमलनाथ ने ईवीएम पर उठाए सवाल

गुजरात के अहमदाबाद गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता और देशभर से आए प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यहां पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘ईवीएम पर सबको श़क है। EVM एक बहुत बड़ा धोखा है। अमेरिका यूरोप और जापान में ईवीएम का प्रयोग नहीं होता क्योंकि वह जानते हैं कि इसे फिक्स किया जा सकता है।’

वीडी शर्मा का पलटवार

इस मुद्दे पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी, कमलनाथ और पूरी कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ राहुल गांधी को फोबिया हो गया है। इन्हें सपने में भी यही दिखाई देता है। ईवीएम चुनाव नहीं जिताती है..जनता जिताती है। जनता इन्हें वोट नहीं दे रहे हैं तो इसमें ईवीएम का क्या रोल है। कांग्रेस हमेशा धनबल बाहुबल का दुरुपयोग करती रही है। पीएम मोदी ने देश में राजनीति की दिशा बदल दी है और इसीलिए हारने के बाद कांग्रेस और कमलनाथ सहित कई नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ये बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और ईवीएम की विश्वसनीय पर किसी तरह का संदेह नहीं किया जा सकता है।

admin

Related Posts

पीएम मोदी पर राहुल का तीखा वार— ‘सदन में आने से डरते हैं’, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही और सरकार के रवैये को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला…

लोकसभा में सरकार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस की महिला सांसदों का अध्यक्ष को पत्र

नई दिल्ली कांग्रेस की महिला सांसदों ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उन पर सरकार के निरंतर दबाव में काम करने का आरोप लगाया और कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज