पीसीसी प्रमुख ने कड़ा बयान दिया, कहा- प्रदर्शनकारियों पर हिंसा स्वीकार्य नहीं

रायपुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने हाल के दिनों में विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार लोकतांत्रिक रूप से धरना कर रहे लोगों पर लाठियां बरसा रही है. बिना बात किए लाठी चार्ज करना गलत है, कांग्रेस इसका विरोध करती है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कोल माइंस हथियाने के लिए ऐसा (लाठी चार्ज) किया जा रहा है. आँसू गैस दागे गए, उसी तरह कल खैरागढ़ में श्री सीमेंट के द्वारा जमीन हथियाया जा रहा है, इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कराया गया. सरकार को इन सब मुद्दों को लेकर चर्चा करना चाहिए.

वहीं किसान आत्महत्या पर बैज ने कहा कि महासमुंद के किसान टोकन के लिए दर-दर भटक कर थक गया. टोकन नहीं मिलने से किसान गला काटकर मर गया. ये स्थिति है राज्य के किसानों की. गलत नियम के तहत धान खरीदी कराई जा रही है. न ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन टोकन मिल रहा है. धान ना खरीदना पड़े इसीलिए सरकार ऐसा जानबूझ कर रही है.

बस्तर के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर दीपक बैज ने कहा कि कल से पूरे बस्तर संभाग से ओपीडी पर्ची काटना बंद कर दिया गया है. आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही है. 16 महीनों से डॉक्टर-नर्स को प्रोत्साहन राशि सरकार ने नहीं दिया है. नक्सल क्षेत्र में यह अपनी जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे हैं. डॉक्टर और नर्सों को तत्काल प्रोत्साहन राशि देना चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्री छोड़ दें अपना पद

सरकारी अस्पताल में दवाई में मांस मिलने को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष कहा कि यह जानकारी हमारे पास आई है कि एक प्रसूता को सिरप में मांस का टुकड़ा मिला है. कितनी गंभीर बात है. इस सरकार में नकली दवाई धड़ल्ले से बिक रही है, इसका जवाबदार कौन है? ये सरकार अपनी काली कमाई के लिए प्रदेश के लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है. इस तरह की अमानक दवाई कैसे बेची जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री को अपना पद छोड़ देना चाहिए.

admin

Related Posts

आदि पर्व 2026 में चमकी अबूझमाड़ की वनिता नेताम, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

रायपुर अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास नवा रायपुर स्थित आदिवासी संग्रहालय में 13 एवं 14 मार्च 2026 को आयोजित ‘आदि पर्व 2026’ में…

अब विकास की राह पर बोधघाट: माओवादी हिंसा के अंत के बाद बदल सकता है जंगल का आर्थिक मॉडल

जगदलपुर बस्तर के जंगलों में इन दिनों महुआ की खुशबू फैली हुई है। सुबह होते ही आदिवासी महिलाएं और बच्चे टोकरी लेकर पेड़ों के नीचे गिरे फूल बीनने निकल पड़ते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान