पर्यटन में प्रशिक्षण के साथ रोजगार पर दे विशेष ध्यान-राज्य मंत्री श्री लोधी

भोपाल
पर्यटन परियोजनाओं में प्रशिक्षण के साथ साथ युवाओं को रोजगार भी मिले। इसका विशेष ध्यान दिया जाए। रोजगार के विभिन्न विकल्पों और योजनाओं पर भी कार्य करें। यह बात पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने मंत्रालय में पर्यटन बोर्ड की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जनमानस और पर्यटकों से जुड़ी परियोजनाओं को धरातल पर वास्तविक रूप से लागू करें। वह स्वयं प्रदेश में दौरा कर पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना में निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उज्जैन के बाद मैहर में पर्यटकों की बड़ी हुई संख्या को देखते हुए निर्देश दिए मां शारदा मंदिर को धार्मिक स्थल के रूप में प्रचारित करने और पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दे। साथ ही वीरांगना रानी अवंतीबाई के जीवन चरित्र, योगदान और घटनाओं पर आधारित संग्रहालय निर्माण की योजना पर कार्य करें। सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करें। शिकायत का मौका न दे।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नाम पर संचालित होने वाली वायु सेवा के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उड़ाने समय पर और नियमित संचालित हो। राज्य मंत्री श्री लोधी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटन बोर्ड के बजट और कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। राज्य मंत्री श्री लोधी ने महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना, संकल्प सुरक्षित पर्यटन, लैंड बैंक, निजी होटलों का निर्माण एवं संचालन, मार्ग सुविधा केंद्र, फिल्म पर्यटन नीति, प्रचार-प्रसार आदि की समीक्षा की।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला, उप सचिव श्री सुनील दुबे सहित पर्यटन बोर्ड के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

admin

Related Posts

सलकनपुर मेले में गैस संकट, घरेलू सिलेंडर पर बैन और कमर्शियल गैस की भारी कमी

सलकनपुर  जिले के सलकनपुर स्थित प्रसिद्ध विजयासन देवी मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सख्त निर्देश जारी…

अधिकारियों के लिए चेतावनी, देर से आने-जल्दी जाने पर सख्त कार्रवाई, सीएम ने दिए निर्देश

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वल्लभ भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पाकिस्तानी स्पिनर को लेकर बवाल, काव्या मारन ट्रोल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तानी स्पिनर को लेकर बवाल, काव्या मारन ट्रोल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

विश्व कप खत्म, अब नई चुनौती: अगले 12 महीनों में इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 2 views
विश्व कप खत्म, अब नई चुनौती: अगले 12 महीनों में इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम

“T20 टीम से ड्रॉप होने के बाद BCCI का तोहफा, क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ का भी सम्मान”

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 3 views
“T20 टीम से ड्रॉप होने के बाद BCCI का तोहफा, क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ का भी सम्मान”

‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 1 views
‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड