मरीज की निजता सर्वोपरि: HIV रिपोर्ट संभालने के लिए डॉक्टरों को ही दी गई विशेष अनुमति

रायपुर

शासन ने अस्पताल में इलाज के दौरान एचआईवी मरीजों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए गाइडलाइन जारी की है. यह गाइडलाइन तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है. अब एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी इलाज करने वाले डॉक्टर या नियंत्रण अधिकारी के पास ही रहेगी. यही नहीं फाइल, रजिस्टर, कंप्यूटर रिकार्ड लेवल पर अलग से कोई चिह्न नहीं बनाया जाएगा.

भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की 2018 में जारी अधिसूचना के अनुसार एचआईवी, एड्स से ग्रसित लोगों की चिकित्सीय, व्यक्तिगत एवं पहचान संबंधी सभी जानकारी पूर्णत: गोपनीय रखी जानी है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गाइडलाइन जारी कर पालन करने को कहा है.

सर्जरी या डिलीवरी के समय ऑपरेशन करने वाली टीम को सुरक्षा के बतौर नाम उजागर किए बिना मरीज की जानकारी दी जा सकती है. यही नहीं, मरीज की स्थिति की जानकारी इलाज करने वाले डॉक्टर व जरूरी स्टाफ तक सीमित रहेगी. किसी भी परिस्थिति में मरीज की स्थिति को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित, चर्चा या प्रचारित नहीं किया जाएगा. एचआईवी-एड्स मरीजों से संबंधित दस्तावेज, रजिस्टर व रिपोर्ट सुरक्षित स्थान पर रखे जाएंगे. सिर्फ अधिकृत अधिकारी की अनुमति से ही उपलब्ध कराए जाएंगे.

गोपनीयता का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. संक्रमण से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी यूनिवर्सल प्रकाशन का पालन करेंगे. रक्त, सुई, ब्लेड या किसी भी शारीरिक द्रव के संपर्क से बचाव के लिए डिस्पोजेबल दस्ताने, मॉस्क, एप्रन, सेफ्टी गॉगल्स आदि का इस्तेमाल किया जाए. इस्तेमाल के बाद सुइयों को निडिल डेस्ट्रोयर या शॉर्प कंटेनर में ही नष्ट किया जाए. सभी को सुई या ब्लेड का दोबारा उपयोग नहीं करने को कहा गया है. ताकि संभावित संक्रमण से बचा जा सके.

बायो मेडिकल वेस्ट नियम का पालन जरूरी

गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि अस्पतालों में सभी उपकरणों का उचित स्टरलाइजेशन किया जाए. साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम का पालन किया जाए. ब्लड ट्रांसफ्यूजन केवल स्क्रीन किए गए रक्त से किया जाएगा. ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम एवं ड्रेसिंग रूम में संक्रमण नियंत्रण के सभी प्रोटोकॉल लागू करें. यही नहीं इंफेक्शन कंट्रोल कमेटी हर माह निरीक्षण कर जरूरी रिपोर्ट तैयार करें.

एचआईवी मदर, 2 लाख का मुआवजा

आंबेडकर अस्पताल में हाल ही में एक शिशु के बेड के सामने एचआईवी मदर का बोर्ड टांग दिया गया था. मीडिया में मामला आने के बाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अस्पताल को पीड़ित महिला को दो लाख का मुआवजा देने को कहा. कॉलेज प्रबंधन ने बिना देरी करते हुए अगले ही दिन महिला को दो लाख रुपए का चेक भी दे दिया.

admin

Related Posts

मांग आदेशों में कमी पर चिंता

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 280.23 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट ध्वनि मत से  पारित किया गया। बैठक में विभिन्न शासकीय…

जनसंचार विश्वविद्यालय में नेतृत्व परिवर्तन: प्रो. मनोज दयाल ने संभाली कुलपति की कमान

रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रो. मनोज दयाल ने संभाला कुलपति का पदभार प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला