पासवर्ड अलर्ट! 63 करोड़ यूजर्स की जानकारी लीक, तुरंत ऐसे करें अपना डेटा चेक

अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने एक बड़े साइबर अपराधी के कई डिवाइसेस से 63 करोड़ से ज्यादा चोरी हुए पासवर्ड बरामद किए हैं। ये पासवर्ड अलग-अलग जगहों से चुराए गए थे, जैसे डार्क वेब की मार्केटप्लेस, टेलीग्राम चैनल और खतरनाक मैलवेयर हमलों से। इतनी बड़ी संख्या में पासवर्ड एक ही हैकर के पास मिलना हैरान करने वाला है। FBI पिछले चार साल से ऐसे चोरी हुए पासवर्ड सुरक्षा विशेषज्ञ ट्रॉय हंट को दे रही है, जो 'हैव आई बीन प्वन्ड' नाम की वेबसाइट चलाते हैं। इस बार की सूची सबसे बड़ी है और ये सभी पासवर्ड अब उस वेबसाइट पर जांच के लिए उपलब्ध हैं। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि उनका पासवर्ड सुरक्षित है या नहीं।

ये पासवर्ड कहां से आए?
फोर्ब्स की रिपोर्ट (Ref.) बताती है कि 63 करोड़ पासवर्ड पुरानी डेटा चोरी की घटनाओं से आए हैं, लेकिन इनमें से करीब 7.4 प्रतिशत यानी 4.6 करोड़ पासवर्ड पहले कभी उनकी वेबसाइट पर नहीं देखे गए थे। बाकी पासवर्ड पहले से मौजूद थे, लेकिन अब उनकी गिनती बढ़ गई है। इससे साफ है कि साइबर अपराधी एक-दूसरे से डेटा खरीदते-बेचते हैं। ये पासवर्ड इन्फोस्टीलर नाम के मैलवेयर से भी चुराए गए थे, जो कंप्यूटर में घुसकर पासवर्ड चुपके से ले लेता है।

कहीं आपका पासवर्ड तो लीक नहीं हुआ?
आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका पासवर्ड इन चोरी हुए पासवर्ड में है या नहीं। ट्रॉय हंट की 'Pwned Passwords' से सर्विस पर जाएं और अपना पासवर्ड डालें। ये पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि आपका पासवर्ड किसी ईमेल या नाम से नहीं जुड़ा होता। पासवर्ड को एक विशेष कोड में बदलकर जांचती है, जिसे SHA-1 हैश कहते हैं। अगर आपका पासवर्ड मिलता है, तो तुरंत उसे बदल दें। ऐसा न करने पर हैकर क्रेडेंशियल स्टफिंग हमले से आपके अकाउंट हैक कर सकते हैं। इसके अलावा, जहां संभव हो वहां पासकी का इस्तेमाल करें और सभी अकाउंट पर टू फेक्टर वाली सुरक्षा चालू करें। ये कदम उठाकर आप खुद को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।

पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल क्यों जरूरी है?
पासवर्ड मैनेजर एक ऐसा ऐप है जो आपके सभी पासवर्ड को सुरक्षित रखता है और मजबूत पासवर्ड खुद बनाता है। लोग अक्सर कमजोर या एक ही पासवर्ड कई जगह इस्तेमाल करते हैं, जो हैकर के लिए आसान बनाता है। पासवर्ड मैनेजर से आपको सिर्फ एक पासवर्ड याद रखना होता है, बाकी सब वो संभाल लेता है। अगर एक अकाउंट हैक होता है, तो बाकी सुरक्षित रहते हैं। कई बार पासवर्ड मैनेजर कंपनियों में भी चोरी हुई है, लेकिन फिर भी ये सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि कमजोर पासवर्ड से खतरा ज्यादा होता है।

गूगल पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं
अगर आप गूगल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, तो गूगल पासवर्ड मैनेजर अच्छा है। ये आपके सेव किए पासवर्ड को चेक करता है और बताता है कि कोई पासवर्ड चोरी हुआ है, कमजोर है या कई जगह इस्तेमाल हो रहा है। आईफोन यूजर्स के लिए ऐपल की पासवर्ड ऐप है, जो बिना आपके पासवर्ड ऐपल को बताए चेक करती है कि कोई लीक हुआ है या नहीं। कोई भी भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर चुनें, लेकिन इस्तेमाल जरूर करें। ब्राउजर वाले से अलग ऐप बेहतर होता है।

admin

Related Posts

WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार