यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा, कुली बुकिंग के लिए स्पेशल ऐप पर काम जारी

रायपुर

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द एप के जरिए कुली बुक करने की सुविधा मिल सकती है. रेल मंडल इसके लिए विशेष ऐप तैयार कर रहा है. इसमें कुलियों का पूरा विवरण और तब किराया दर्ज रहेगा. इस व्यवस्था को लागू करने से पहले रेलवे यात्रियों से फीडबैक ले रहा है. इसके लिए क्यूआर स्कैनर जारी कर सर्वे कराया जा रहा है.

रायपुर रेल मंडल द्वारा विकसित किए जा रहे एप के शुरू होने के बाद यात्री ट्रेन के रायपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचने से पहले ही कुली बुक कर सकेंगे. ट्रेन आते ही कुली संबंधित कोच और सीट तक पहुंचेंगे. इससे यात्रियों को स्टेशन पर कुली खोजने की परेशानी नहीं होगी. साथ ही किराए को लेकर मोलभाव और ओवरचार्जिंग जैसी शिकायतों में भी कमी आ सकेगी.

रेलवे के जन- सर्वेक्षण में यात्रियों से पूछा जा रहा है कि वे कितनी बार ट्रेन से यात्रा करते हैं, कुली सेवा लेते हैं या नहीं, स्टेशन पर कुली खोजने में दिक्कत होती है या नहीं. इसके अलावा किराये की जानकारी तय राशि से अधिक वसूली, मोलभाव, ऑनलाइन बुकिंग से समय बचत, सुरक्षा और सुविधा शुल्क जैसे मुद्दों पर भी राय मांगी जा रही है.

admin

Related Posts

जनसुविधा के लिए बड़ा फैसला: छुट्टियों में भी रायपुर निगम करेगा टैक्स वसूली

रायपुर  रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा एक बार पुनः सभी बड़े बकायादारों को अवगत करवाया गया है कि बकाया अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बड़े बकायादारों…

खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड्स की घोषणा, हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ की रेस में सबसे आगे

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड्स की घोषणा, हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ की रेस में सबसे आगे

आईस हॉकी के दिग्गज Alexander Ovechkin ने 1000वें गोल से बनाया नया रिकॉर्ड

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
आईस हॉकी के दिग्गज Alexander Ovechkin ने 1000वें गोल से बनाया नया रिकॉर्ड