भोपाल विमानतल पर यात्री सेवा दिवस का आयोजन

भोपाल 
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण मुख्यालय द्वारा 17 सितम्बर 2025 को “यात्री सेवा दिवस” के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से भाविप्रा के सभी विमानतलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजा भोज विमानतल, भोपाल पर 17 सितम्बर 2025, “यात्री सेवा दिवस” पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:
17 सितम्बर – यात्री सेवा दिवस
1-    यात्रियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया जाएगा तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा मध्य प्रदेश के लोकनृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
2-    विमानतल पर बच्चों के लिए देशभक्ति एवं स्वच्छता पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
3-    यात्रियों के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया जाएगा।
4-    विमानतल के रिटेल कन्सेशनर्स द्वारा इस अवसर पर रिटेल दुकानों पर यात्रियों को विशेष डिस्काउंट दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
5-    विमानतल पर यात्रियों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, ECG , BMI आदि की जाँच होगी और आहार संबंधित सलाह भी दी जाएगी।
6-    विमानतल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें यात्री और स्टाफ अपनी स्वेच्छा से हिस्सा लेंगे।
7-    विमानतल के टैक्सी ड्राइवर्स तथा अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
8-    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।
9-    स्थानीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एविएशन करियर हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा तथा एम पी फ्लाइंग क्लब की विजिट भी कराई जाएगी।
10- विमानतल स्टाफ द्वारा यात्रियों से फीडबैक लिया जाएगा, जिससे यात्री सेवाओं तथा सुविधाओं में और वृद्धि की जा सकेगी। 

यह आयोजन यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं हवाई यात्रा को और अधिक सहज एवं सुखद बनाने की दिशा में कदम होगा।

  • admin

    Related Posts

    राष्ट्र निर्माण में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से लें प्रेरणा : राज्यपाल

    भोपाल. राज्यपाल एवं कुलाधिपति  मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजनीतिक शुचिता, महिला सशक्तिकरण और सेवा की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने अनेक कल्याणकारी सेवा कार्य किए। लोकमाता देवी…

    मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26:सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था समावेशी विकास के साथ अत्यंत गतिशील अर्थव्यवस्था बन गई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर