दिल्‍ली सीएम की रेस में आगे प्रवेश वर्मा, दिल्ली चुनाव प्रचार में रही परिवार की सहभागिता, मध्यप्रदेश है गहरा रिस्ता

धार
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवेश वर्मा की जीत ने धार में खास उत्साह का माहौल बना दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा की जीत का जश्न धार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा और वर्तमान धार विधायक नीना वर्मा के प्रवेश वर्मा दामाद है। उनकी जीत ने परिवार और पार्टी को गर्व एक मौका दिया है।

दिल्ली चुनाव प्रचार में रही परिवार की सहभागिता
विक्रम वर्मा और नीना वर्मा दोनों ही अपने दामाद को दिल्ली चुनाव की सबसे चुनौती पूर्ण सीट पर जिताने के लिए मेहनत कर रहे थे। वह प्रचार-प्रसार में व्यस्त थे। विक्रम वर्मा हर साल 23 जनवरी को धार में अपने जन्मदिन के अवसर पर बड़े आयोजन करते हैं। इस बार वे दिल्ली में ही अपनी पार्टी और परिवार के समर्थन में लगे थे।

नीना वर्मा धार से चुनाव लड़ती हैं, तब उनका पूरा परिवार चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेता है। इस बार वह प्रवेश वर्मा की जीत को तय करने के लिए चुनाव प्रचार जुटी हुई थीं। परिवार उनकी सफलता के बाद खासे उत्साहित हैं।

दिल्ली चुनाव में भाजपा की विजय
नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों से हरा दिया है। इस चुनाव में भाजपा ने कुल 48 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। आम आदमी पार्टी (आप) केवल 22 सीटों तक सिमट गई। यह 2020 के उसके परिणाम से आधे से भी कम है। यह परिणाम भाजपा के लिए एक बड़ी विजय साबित हुई है, जिसका जश्न धार में भी मनाया जा रहा है।

admin

Related Posts

भोपाल में करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत, राज्यमंत्री गौर ने किया शिलान्यास

भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री  गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन साकेत नगर में 2 करोड़ 29 लाख, बाइपास से संपदा…

₹10 के पान मसाले का महंगा खुलासा, शाहरुख और अन्य स्टार्स कोर्ट में तलब, कानूनी मुसीबत बढ़ी

गुना  क्या 10 रुपए के गुटखे में 4 लाख रुपए किलो वाला असली केसर होना मुमकिन है? इसी सवाल ने अब बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार्स को कानूनी कटघरे में खड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी