सोशल मीडिया पर छाई पारो, माघ मेला में दातुन बेचने आई लड़की की इमोशनल और वायरल कहानी

प्रयागराज
 आपको पिछले साल का महाकुंभ (Maha Kumbh Mela 2025) याद होगा किस तरह लोगों ने काफी पैसे कमाए थे. अब उसी तर्ज पर माघ मेला (Magh Mela 2026) में भी लोग अलग-अलग तरह के बिजनेस करके अपनी जेबों को भरने के लिए तैयार हो गए हैं. कुंभ में काफी पॉपुलर हुए एक लड़के की तरह ही इस बार एक लड़की दातुन बेचकर कमाई कर रही है. (Woman sell neem sticks in Magh Mela 2026) उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral News) हो रहा है. मगर, वह दातुन बेचने की वजह से वायरल नहीं हुई है, बल्कि अपनी मुस्कान और सुंदरता के कारण सुर्खियों में छा गई है.

एक लड़की इधर से उधर माघ मेला में घूमती दिखी. उसके हाथ में दातुन थे. वह लोगों से कह रही थी दातुन ले लीजिए, दातुन. तभी उसके चेहरे पर नजर पड़ी… काली आंखे, चेहरे पर मुस्कान, माथे पर तिलक और पीठ पर बैग लटकाए… सुंदर इतनी मानों कोई हिरोइन हो. मगर, इस लड़की की कहानी कोई सामान्य नहीं है. उसके दातुन बेचने के पीछे का दुख तब सामने आया.

लड़की का नाम पारो कुमारी है. वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली है. वह गाजीपुर से प्रयागराज सिर्फ अपने परिवार के लिए आई है. उसके पिता बीमार हैं और घर में कोई कमाने वाला नहीं है. जब उसे पता लगा कि माघ मेला लगने वाला है तो कमर कस ली की अब घर वालों का बेड़ा वहीं उठाएगी. पारो ने कहा कि पापा बहुत बीमार हैं. इसलिए मैं दातुन बेचने आई हूं. इसे बेचकर उनका इलाज कराऊंगी.

बता दें, नए साल के साथ ही साल 2026 को लेकर लोगों में धार्मिक और ज्योतिषीय उत्साह देखने को मिल रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह वर्ष सूर्य का वर्ष माना जा रहा है, इसलिए इसका असर धर्म, आस्था, तप और अच्छे कर्मों पर खास रूप से पड़ने वाला है. इसी शुभ अवसर पर साल की शुरुआत के साथ ही सनातन परंपरा का बड़ा धार्मिक आयोजन माघ मेला  शुरू हो गया है. माघ मेला करीब 40 दिनों से अधिक समय तक चलेगा और इसका समापन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम पवित्र स्नान के साथ होगा. इस पूरे समय के दौरान देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु, संत और कल्पवासी प्रयागराज पहुंचकर संगम तट पर निवास करेंगे और पवित्र स्नान, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे.

admin

Related Posts

नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती