राजभवन अवलोकन के लिए आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग मिंटो हॉल परिसर में होगी

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक आमजन के लिए खोला जा रहा है। 3 दिनों की अवधि में राजभवन प्रवेश गेट नंबर- 2 से निर्धारित किया गया है। आगंतुकों का निकास भी गेट नंबर- 2 से ही होगा। राजभवन अवलोकन के लिए आने वाले आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग मिंटो हॉल परिसर में होगी। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि नागरिकों को 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजभवन भ्रमण की अनुमति होगी।

राजभवन अवलोकन के लिए निर्धारित अवधि में भ्रमण रूट, गेट नंबर- 2 से प्रवेश के साथ प्रारम्भ होगा। इस रूट पर सांदीपनि सभागार स्थित उपहार गैलरी, संविधान में आर्ट एन्ड कैलीग्राफी पर आधारित प्रदर्शनी, संविधान निर्माण सभा के प्रमुख व्यक्तित्व और संविधान सभा में मध्यप्रदेश की हस्तियों की परिचय प्रदर्शनी होगी। आगंतुक माण्डु पार्किंग के पास स्थित ऐतिहासिक तोप, प्रेस प्रकोष्ठ के पास पंचतंत्र उद्यान, वैक्वेंट हॉल, और सुन्दर-सजीले उद्यान का अवलोकन कर सकेंगे। आगंतुकों के लिए ओपन थिएटर की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें जनजातीय नायकों और अमर शहीदों की गौरव गाथा सहित विकास की झलक दिखाने वाली लघु फिल्म दिखाई जाएगी।

admin

Related Posts

सावधान! MP में लिफ्ट देकर यात्रियों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

सीधी. पैदल चलने वालों राहगीरों को लिफ्ट देकर लूट करने वाले आरोपित को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के बोलेरो एवं नकद जब्‍त किया…

श्रीअन्न को बढ़ावा देकर किसान आत्मनिर्भरता की ओर, मध्यप्रदेश सरकार का फोकस : कृषि मंत्री

भोपाल. कृषक कल्याण वर्ष-2026 किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि मिलेट केवल फसल नहीं, बल्कि स्वस्थ भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर