पन्ना की धरती ने फिर निकला बेशकीमती हीरा, महिला को 2 साल की मेहनत लाई रंग

पन्ना 

 किस्मत कब और कहां बदल जाए, कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के पन्ना की रहने वाली सवित्री सिसोदिया के साथ हुआ है. सावित्री की रातोंरात किस्मत चमक गई और वो लखपति बन गई है. दरअसल, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में खुदाई के दौरान महिला को 2.69 कैरेट का कच्चा हीरा मिला है. यह हीरा अब नीलामी के लिए भेजा जाएगा. महिला की किस्मत दो साल की अथक मेहनत के बाद चमकी है. 
पन्ना की इस महिला की चमकी किस्मत, 2.25 लाख रुपये का मिला चमचमाता हीरा

पन्ना जिले की चोपड़ा स्थित एक निजी खदान में दो साल की अथक मेहनत के बाद एक महिला की किस्मत चमक उठी है. सावित्री सिसोदिया नामक की इस महिला को अपनी खदान से 2 कैरेट 69 सेंट का एक चमचमाता हीरा मिला है. इस हीरे की अनुमानित कीमत 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है. 

दो साल से कर रही थी कोशिश
सवित्री पिछले दो साल से पन्ना के चोपड़ा क्षेत्र में एक निजी खदान में हीरा खोजने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने बताया कि तेज धूप, धूल और मिट्टी की परवाह किए बिना उन्होंने लगातार मेहनत की. उनका विश्वास था कि एक दिन किस्मत जरूर साथ देगी और अब वह दिन आ ही गया.

सवित्री ने कहा, 'यह प्रकृति का अनमोल तोहफा है. मुझे लगता है कि इस हीरे से मेरे और मेरे परिवार का भविष्य बदल सकता है.'

हीरा अधिकारी अनुपम सिंह ने इस हीरे का निरीक्षण किया और उसे जमा करवा दिया. उन्होंने बताया कि यह हीरा नीलामी में रखा जाएगा और नीलामी से प्राप्त रकम में से सरकारी रॉयल्टी और टैक्स काटकर शेष राशि सवित्री को दी जाएगी.

लाखों रुपये में बिक सकता है हीरा
पन्ना जिला हीरों के लिए जाना जाता है, जहां आम लोग भी सरकारी अनुमति लेकर छोटी खदानें लीज पर लेकर हीरा खोजने का काम करते हैं. हालांकि बहुत कम लोगों को इस तरह का बेशकीमती हीरा हाथ लगता है. सवित्री का यह हीरा नीलामी में लाखों रुपये में बिक सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार हो सकता है.

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह उदाहरण उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और विश्वास के दम पर अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करते हैं.

पन्ना जिला भारत में हीरे की खुदाई के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थान है. यहां कई सरकारी और निजी खदानें हैं, जिनमें से हर साल कई लोग बेशकीमती हीरे खोजते हैं. पन्ना में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जैसे- पंडव गुफाएं, बालाजी मंदिर, महेंद्रगिरी हिल्स. यह क्षेत्र धार्मिक आस्था और पौराणिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है.

पन्ना में स्थित वन्यजीव अभयारण्य बाघों, तेंदुओं, मगरमच्छों और अन्य दुर्लभ प्रजातियों का घर है. यह प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है.

2.69 कैरेट का मिला कच्चा हीरा, आगामी नीलामी में रखा जाएगा 

महिला ने बताया कि पिछले दो सालों से चोपड़ा की एक निजी खदान में हीरे की तलाश कर रही थीं. कड़ी धूप, धूल और अथक परिश्रम के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. उनकी यह लगन और धैर्य आखिरकार रंग लाया और आज उन्हें यह बेशकीमती तोहफा प्रकृति से मिला है. हीरा पारखी ने हीरे का निरीक्षण कर उसे जमा कर लिया है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा. नीलामी से मिलने वाली राशि, शासकीय रॉयल्टी और टैक्स की कटौती के बाद महिला को सौंप दी जाएगी.

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी-2025 में चयनित अभ्यर्थियों से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया संवाद

वर्ष 2025 की यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हैं शिल्पकार इन युवाओं के कंधों पर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के कल्याण और विकास…

प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी

भोपाल मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ जिलों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा हवाई पट्टियों के विकास एवं विस्तार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई