पन्ना :महुआ बागर में बकरी चरा रही महिला पर टाइगर का हमला,बाघ के पंजे से निकाल लायी महिला साथी

पन्ना
 पन्ना जिले में बकरी चराने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। जहां उसके साथ गई महिलाओं ने उसकी बड़ी मुश्किल से जान बचाई। घायल हालत में ग्रामवासियों की मदद से अमानगंज सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफ़र किया, जहां महिला का इलाज जारी है।

घटना पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे अमानगंज क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तारापीठ के विक्रमपुर गांव के पास की है। जहां विक्रमपुर गांव की 3-4 महिलाएं अपने गांव से बकरी चराने जंगल गई थी। इसी दौरान जंगल में बाघ ने एक 30 वर्षीय महिला आशा पति राजेश पाल उम्र 30 वर्ष निवासी विक्रमपुर पर हमला बोल दिया, जिसकी चीख सुनकर साथ गई महिलाओं ने देखा तो बाघ आशा पर हमला कर रहा था और उसे अपने नीचे दबा दिया था। खौफनाक नजारा देख साथ गई महिलाओं ने तरकीब लगाते हुए चीखना चिल्लाना शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे बाघ भ्रमित हो गया, और साथ ही महिलाओं ने पत्थर मारना शुरू कर दिए जिससे बाघ घबराकर भाग खड़ा हुआ और साथी महिलाओं ने घायल महिला को कंधे पर उठाया और गांव लेकर आईं और सारा हाल बताया।

घायल महिला की की चाची कौशल्या पाल ने आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि हमारी बहू आशा पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे दबाए बैठा था तो हमने शोर मचाकर बाघ पर पत्थर, लाठी, डंडे, सो भी हाथ में आया फेंकना शुरू कर दिया जिससे बाघ भ्रमित और घबरा गया और बहू को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

बाघ के हमले में महिला गंभीर घायल हो गई। उसने सीने, दोनों कंधों, पेट, कमर, जांघ के ऊपर गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में ग्रामीण घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर गये जहां उसका इलाज किया जा रहा है तो वहीं उसकी स्थिति में सुधार है।

घटना की जानकारी लगते हुए वन विभाग की टीम बाघ को तलाशने और लोगों को उस एरिया से दूर करने में जुट गई है। हिदायत दी गई है कि जब तक बाघ जंगल में ना चला जाये कोई भी जानवर चराने न जाए।

 

admin

Related Posts

कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, पहले पिटाई फिर कार से कुचला, सीएम ने शोक व्यक्त किया

 उज्जैन   उज्जैन शहर के बेकरी कारोबारी के बेटे की कनाडा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में हुई, जहाँ…

प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भेंट, चर्चा का अहम मुद्दा

प्रधानमंत्री  मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर लिया मार्गदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी