पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना के पिता का निधन, टूटा दुखों का पहाड़

नई दिल्ली
यूएई में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए दुखद खबर सामने आई है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना के पिता का निधन हो गया है। इसके चलते उन्हें बीच टूर्नामेंट से वापस घर लौटना पड़ा है। पाकिस्तान के बचे हुए मैच में मुनीबा टीम की कप्तानी कर सकती हैं। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा के पिता का गुरुवार को कराची में निधन हो गया। पिता के अचानक निधन के कारण फातिमा सना टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर वापस अपने देश लौट गई हैं। टीम पूर्व कप्तान निदा डार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्हें अपने संदेश में दुख जाते हुए कहा कि पूरी टीम इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है।
 
महिला टी20 वर्ल्ड कप की हैं सबसे युवा कप्तान
गौरतलब हो कि फातिमा सना पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की बागडोर संभाल रही हैं। फातिमा सना इस टी20 वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमों में सबसे युवा कप्तान भी हैं। इनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया था।

ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर है पाकिस्तान
बता दें क महिला टी20 वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो ग्रुप-ए में पाकिस्तान 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इस ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। इसके बाद उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों ही मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाले हैं।

ऐसा है फातिमा का क्रिकेट करियर
अगर बात करें फातिमा सना की तो इस 22 साल की युवा क्रिकेटर ने अब तक 41 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशल मैच खेले हैं। फातिमा ने वनडे में 482 रन और टी20I में 359 रन बनाए हैं। वह मीडियम पेसर भी हैं। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने वनडे में 51 तो टी20I में 35 विकेट लिए हैं।

admin

Related Posts

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

चेन्नई स्नेहित सुरवज्जुला ने शुक्रवार को जापान की 13वीं सीड मिजुकी ओइकावा के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। राउंड ऑफ…

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

कोलंबो ऑफ-फील्ड ड्रामा और राजनीतिक शोर-शराबे के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच आखिरकार तय कार्यक्रम के अनुसार होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान रविवार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर