बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, संघर्ष विराम तोड़ा, जम्मू के परागवाल सेक्टर में की गोलीबारी

जम्मू

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक्शन मूड में है। इसके बाद भी पाकिस्तान यानी आतंकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले कई दिन से LoC पर संघर्ष विराम तोड़ रहा पाकिस्तान अब इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी संघर्ष विराम तोड़ा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू के परागवाल सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभाला और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। PAK ने मंगलवार-बुधवार की रात लगातार छठे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया।

पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद LOC के कई सेक्टरों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय सेना ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑपरेशनल अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पाकिस्तान पिछले छह दिन से लगातार सीजफायर तोड़ रहा है और हल्के हथियारों से रातभर फायरिंग कर रहा है। हालांकि बुधवार को पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। उसने अब जम्मू के परागवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की। रक्षा सूत्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह तक पाकिस्तानी सेना सिर्फ नियंत्रण रेखा पर ही संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही थी, लेकिन अब उसने बुधवार रात जम्मू के परागवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की है, जिसके बाद पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

पाकिस्तान को अब परागवाल सेक्टर (अंतरराष्ट्रीय सीमा) में सक्रिय देखा जा रहा है। यहां बीएसएफ की तैनाती बढ़ा दी गई है और चौकसी कड़ी कर दी गई है। IB का कुल 209.8 किलोमीटर हिस्सा अखनूर से लेकर लखनपुर तक फैला हुआ है।

छोटे हथियारों से फायरिंग कर रहा पाकिस्तान
29-30 अप्रैल की रात में पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर पर नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने बिना उकसावे के छोटे हथियारों से यह गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने अब तक आर्टिलरी गन और एयर डिफेंस गन का इस्तेमाल नहीं किया है, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से सिर्फ छोटे हथियारों से फायरिंग की जा रही है। इसके अलावा, बारामुल्ला और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के पार और परगवाल सेक्टर में भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार पाकिस्तान सेना की चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की सूचना मिली है।पूरे कश्मीर में LoC की लंबाई 343.9 किलोमीटर है। जबकि जम्मू क्षेत्र में 224.5 किलोमीटर की सीमा LoC के अंतर्गत आती है।

  • admin

    Related Posts

    मुसलमानों के लिए 5 फीसदी आरक्षण तय, महाराष्ट्र सरकार का नया अपडेट जारी

    मुंबई  महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े मुस्लिम वर्ग को दिए गए 5 फीसदी आरक्षण से जुड़ा पुराना फैसला रद्द कर दिया है. साल 2014 में एक…

    सुप्रीम कोर्ट ने सिब्बल से पूछे तीखे सवाल, CJI ने BJP CM पर हेट स्पीच विवाद पर दी नसीहत

    नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने  12 'प्रतिष्ठित' व्यक्तियों द्वारा दायर एक जनहित याचिका (PIL) पर कड़ी आलोचना की। कोर्ट ने कहा कि यह याचिका कथित हेट स्पीच के लिए केवल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा