पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, ड्रोन हमले की बात छिपाई

इस्लामाबाद
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था और अब से कुछ दिन में फिर से शुरू होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। हालांकि पीएसएल को लेकर अभी तक कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा रहे बांग्लादेश स्पिनर रिशाद हुसैन ने पाकिस्तान में हुए हमलों का जिक्र करते हुए बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानबूझकर विदेशी खिलाड़ियों से ड्रोन हमले की बात छिपाई और टूर्नामेंट कराची में खेलने पर दबाव बनाया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुरू में टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित करने की कोशिश की, लेकिन अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे रिशाद ने विदेशी खिलाड़ियों को सही तरीके से हैंडल नहीं करने के लिए पीसीबी की आलोचना की है।

रिशाद ने पीसीबी की पोल खोलते हुए कहा, ''मीटिंग हमारी परेशानी को जानने के लिए बुलाई गई थी। हम मौजूदा हालात के बारे में हम क्या सोचते हैं। सभी विदेशी खिलाड़ियों ने कहा कि शेष टूर्नामेंट के लिए सबसे सुरक्षित जगह दुबई है। हां, पीसीबी चेयरमैन ने हमें कराची में शेष मैचों को खेलने के लिए मनाने की कोशिश की। उस समय उन्होंने हमसे ये बात छिपाई कि एक दिन पहले ही दो ड्रोन अटैक हुए हैं, जिसके बारे में हमें बाद में पता चला।''

उन्होंने आगे कहा, "बाद में हम सभी ने फैसला लिया (दुबई जाने का) और पीसीबी चेयरमैन ने भगवान की कृपा से हमें सुरक्षित दुबई पहुंचने में काफी मदद की। उनका और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया।"

  • admin

    Related Posts

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

     नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम