पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, नोमान अली का कहर

मुल्तान
बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद नोमान अली (आठ विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 152 रन से हरा दिया है। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली।  पाकिस्तान ने गुरुवार को दूसरी पारी में आगा सलमान के (63) अर्द्धशतक की मदद से 221 रन बनाकर इंग्लैंड़ को जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य दिया था। दूसरी पारी में 36 रन पर दो विकेट खोकर संकट से जूझ रही इंग्लैंड को आज नोमान अली ने 144 पर ढ़ेकर पाकिस्तान को 152 रन से जीत दिला दी।

आज सुबह के सत्र में एन अली ने जो रूट (18) को आउट इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद 20वें ओवर में अली ने हैरी ब्रूक (16) को भी पवेलियन भेज दिया। जेम्स स्मिथ (6), कप्तान बेन स्टोक्स (37), बाइडन कार्स (27), जैक लीच (एक) और शोएब बशीर (शून्य) को भी एन अली ने अपना शिकार बनाया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड की पूरी टीम को 33.3 ओवर में 144 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने 16.3 ओवर में 46 रन देकर आठ विकेट लिये। साजिद खान को दो विकेट मिले।

इससे पहले पाकिस्तान ने कामरान (118) रनों की शतकीय और सईम अयूब (77) रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पहली पारी में 366 का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लैंड के बेन डकेट (114) शतकीय पारी खेली। शेष कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और इंग्लैंड की पारी 67.2 ओवर में 291 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान दूसरी पारी मे 221 रन ही बना सका हालांकि उसे पहली पारी के आधार पर 75 रनों की बढ़त मिली थी और उसने इंग्लैंड को जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 33:3 ओवरों में 144 पर सिमट गई। दोनों पारियों में नौ विकेट लेने वाले पाकिस्तान के गेंदबाज साजिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

admin

Related Posts

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

इस्लामाबाद  आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन का खामियाजा अब पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को सीधे अपनी जेब से भुगतना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट…

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।  वेस्टइंडीज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम