पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप छोड़ने की सलाह, राशिद लतीफ बोले—वापसी की कोशिश पड़ी महंगी

नई दिल्ली
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी मैच भारत में खेलेगा या नहीं इस पर जल्द फैसला आने वाला है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से गीदड़ भभकी आई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने अपनी टीम को बांग्लादेश का सपोर्ट कनरे के लिए टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने की सलाह दी है। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव को देखते हुए बांग्लादेश आगामी टी20 वर्ल्ड कप का कोई मैच भारत में नहीं खेलना चाहता। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने आईसीसी को लेटर भी लिखा है, हालांकि आईसीसी ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया है। अब लतीफ का कहना है कि पाकिस्तान को बांग्लादेश का सपोर्ट करना चाहिए। अगर दोनों देश पीछे हटते हैं और वर्ल्ड कप खेलते हैं तो हर कोने से थप्पड़ पड़ेंगे। इस दौरान रशिद ने अमित शाह और जय शाह का भी नाम लिया।

यूट्यूब चैनल CaughtBehindShow पर लतीफ ने कहा, “अगर पाकिस्तान और भारत का मैच नहीं होता है, तो आपका 50 परसेंट वर्ल्ड कप खत्म हो जाएगा। यह मौजूदा क्रिकेट सिस्टम को चुनौती देने का एक शानदार मौका है। पाकिस्तान को कहना चाहिए कि वे बांग्लादेश के साथ हैं और T20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर देना चाहिए। यह स्टैंड लेने का समय है। इसके लिए हिम्मत चाहिए।”
लतीफ ने इस मामले को लेकर ICC के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर उसका भरोसा गलत था।

उन्होंने कहा, "यह कोई अच्छा फैसला नहीं लगता। आज ICC कह रहा है कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है। दुनिया की कोई भी एजेंसी यह नहीं कह सकती कि कोई खतरा नहीं है – ICC ऐसा कैसे कह सकता है? सबसे सुरक्षित जगहों पर भी कोई ऐसी गारंटी नहीं दे सकता। उम्मीद है कि किसी भी टीम के साथ कुछ बुरा न हो।"

लतीफ ने भारत के गृह मंत्री और ICC चेयरमैन जय शाह का जिक्र करते हुए कहा, "यह एक पॉलिटिकल चाल है – अमित शाह से लेकर जय शाह तक। ट्रम्प कार्ड अभी भी पाकिस्तान के पास है। बांग्लादेश का रुख सही है। पाकिस्तान को इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा।"

लतीफ ने कहा कि पाकिस्तान को सिर्फ बयान देने के बजाय मजबूती से जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है, तो यह वर्ल्ड कप रोकने जैसा होगा। पाकिस्तान ही मुख्य है। हां, पाकिस्तान को भविष्य में नुकसान हो सकता है। अगर पाकिस्तान ICC इवेंट्स में खेलने से मना करता है, तो उस पर बैन लग सकते हैं। लेकिन सिर्फ बातों का कोई फायदा नहीं है – अब यह दिखाने का समय है कि आप किसका साथ देते हैं।"

दोनों देशों के बीच तालमेल की बात करते हुए लतीफ ने कहा, “अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भरोसा है, तो यह किया जा सकता है। देखते हैं कि ICC के अल्टीमेटम के जवाब में बांग्लादेश क्या फैसला लेता है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि पीछे हटने के नतीजे बुरे होंगे। उन्होंने कहा, “अगर वे झुक जाते हैं और वर्ल्ड कप खेलते हैं, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को हर तरफ से आलोचना झेलनी पड़ेगी, (“हर कोने से थप्पड़ पड़ेंगे”)।

admin

Related Posts

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शुरुआती शेड्यूल बीसीसीआई ने हाल ही में जारी किया था. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने…

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटारयरमेंट का ऐलान कर दिया। 38 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज ने पाकिस्तान की ओर से 200 से ज्यादा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा