पाक ने भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाया: घरों में गैस सप्लाई बंद और स्थानीय सिलेंडर विक्रेताओं को प्रतिबंध

नई दिल्ली 
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान एक के बाद एक गिरी हुई हरकतें कर रहा है। पाकिस्तान ने अब इस्लामाबाद में रह रहे भारतीय डिप्लोमैट्स के घरों में गैस की सप्लाई रोकने के आदेश दे दिए है। साथ ही स्थानीय गैस सिलेंडर सप्लायर्स को भी भारतीय उच्चायोग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को गैस सिलेंडर बेचने से मना कर दिया गया है। गैस के साथ साथ डिप्लोमैट्स को मिनरल वाटर और न्यूजपेपर की सप्लाई देने पर भी पाक ने प्रतिबंध लगा दिया है।

वियना कन्वेंशन का घोर उल्लघंन
भारतीय डिप्लोमैट्स की बुनियादी जरूरतों पर पाकिस्तान रोक लगा रहा है जिसके चलते उनका वहां रहना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है। पाकिस्तान की यह हरकतें वियना कन्वेंशन का उल्लघंन है जो कि दुतावास के अधिकारियों को सम्मान और सुरक्षा देता है। सूत्रों की मानें तो पाक ने यह कदम आईएसआई के कहने पर उठाए है। हालांकि पाकिस्तान की इन हरकतों पर भारत भी चुप नहीं बैठा और जवाबी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में रह रहे पाकिस्तानी डिप्लोमैट्स की न्यूजपेपर सप्लाई को बंद कर दिया।
 
एयर स्ट्राइक के बाद भी की थी ऐसी हरकतें
2019 में भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान ने ऐसी ही हरकतें की थी। इस दौरान डिप्लोमैट्स का लगातार पीछा किया गया था और उन्हें फर्जी फोन कॉल कर के परेशान किया जाता था। जिसके बाद अब एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी घटिया हरकतें शुरु कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में पाकिस्तान में भारतीय डिप्लोमैट्स को परेशान करने की 19-20 घटनाएं हुई है जिसके बाद भारतीय उच्चायोग पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से इस मुद्दे पर चर्चा की है।

पाक में भारतीय डिप्लोमैट्स पर हमले की भी कोशिश
पहलगाम में हुए आतंकि हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित करते हुए पाकिस्तान जाने वाली नदियों के पानी को रोक दिया था। भारत के इस कदम के विरोध में इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर जमकर हंगामा किया गया। सैंकड़ों की संख्या में लोग भारतीय हाई कमीशन के बाहर इकट्ठा होकर भारत विरोधी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने गेट कूदकर अंदर जाने की कोशिश भी की। पाकिस्तान पर इस दौरान जानबूझ कर भारतीय हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा हटाने का आरोप लगा था।

admin

Related Posts

ईरान के नतांज में बड़ा हमला, अमेरिका और इजरायल की जोरदार बमबारी

 तेहरान मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर है. ईरान के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र (Natanz Nuclear Facility) पर एक भीषण हमला…

कतर एनर्जी के CEO का ट्रंप पर हमला, गैस ठिकानों को हाथ न लगाने की दी चेतावनी

दोहा  इजरायल ने अमेरिका की मदद से बुधवार रात दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर हमला कर ईरान को आगबबूला कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय