पाक सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया, केपी में 10 आतंकियों को किया ढेर, 24 साल के कैप्टन की मौत

खैबर पख्तूनख्वा
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया। जियो न्यूज ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से यह जानकारी दी है।

24 साल के कैप्टन की गई जान
आईएसपीआर ने ऑपरेशन की जानकारी साझा की। बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और कुछ देर में ही मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने सभी आतंकियों को नरक में भेज दिया है। जियो न्यूज ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 24 वर्षीय कैप्टन हसनैन अख्तर की जान गई है। हसनैन सैनिकों के प्रभारी थे।

निर्दोष लोगों की हत्या में थे शामिल
आईएसपीआर ने जानकारी दी है कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद मिला है। ये सभी कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इन आतंकियों ने कई निर्दोष लोगों की हत्या भी की है।

आतंकवाद खत्म करने को दृढ़
आईएसपीआर ने कहा कि इलाके में मौजूद बाकी आतंकियों को भी खत्म करने के लिए सफाई अभियान चलाया जाएगा। देश के सुरक्षाबल आतंकवाद को खत्म करने को दृढ़ हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमलों में काफी इजाफा हुआ है।

एक महीने में 42 फीसद बढ़े आतंकी हमले
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) ने अपने आंकड़ों में बताया कि जनवरी 2025 में देश में आतंकवादी हमलों में तेज वृद्धि देखी गई। यह इजाफा पिछले महीने की तुलना में 42% अधिक है।
 
आंकड़ों से पता चला है कि देशभर में कम से कम 74 आतंकवादी हमले हुए हैं। इनमें 91 मौतें हुई हैं। मृतकों में 35 सुरक्षाकर्मी, 20 नागरिक और 36 आतंकवादी शामिल हैं। 117 लोग घायल हुए हैं। इसमें 53 सुरक्षा बल, 54 नागरिक और 10 आतंकवादी हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रातं में आतंकवादियों ने 27 हमलों को अंजाम दिया। इसमें 11 सुरक्षाकर्मियों और छह नागरिकों समेत 17 लोगों की जान गई। केपी के आदिवासी जिलों में 19 हमलों में 46 लोगों की मौत हुई। इसमें 13 सुरक्षाकर्मी, 8 नागरिक और 25 आतंकवादी शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    नाशिक बाबा कांड में बड़ा खुलासा: अशोक खरात की करतूतों ने किया सबको सन्न

    मुंबई रेप कांड में गिरफ्तार स्वयंभू बाबा अशोक खरात के मामले की जांच जारी है। अब जांच में पता चला है कि खरात महिलाओं का शोषण करने से पहले कुछ…

    Donald Trump की हरकतों पर विवाद, क्या US को झटका देने की तैयारी में यह देश?

    वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप की सत्ता आने के बाद ज्यादातर सहयोगी देश नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में नाटो समेत कई सहयोगी देश खुलकर वाशिंगटन का विरोध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन