पाक सेना कर रही लोगों को ‘गायब’, जिसके खिलाफ बलूचिस्तान में व्यापक विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर लोग

इस्लामाबाद
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में वहां की सेना अपने ही नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। पाकिस्तानी सेना पर लोगों को जबरन अगवा करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके खिलाफ बलूचिस्तान में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में परिवार अपने लापता परिजनों की वापसी की मांग कर रहे हैं और सेना द्वारा किए जा रहे जुल्मों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।

बलूचिस्तान के प्रमुख शहरों पांजगुर, खरान और पसनी में हजारों लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। पांजगुर में दो भाइयों की वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसमें सबीर नूर और आबिद नूर को सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने कथित रूप से अगवा कर लिया था। दोनों की कोई खबर नहीं मिलने पर स्थानीय लोग चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की सड़क को जाम कर बैठे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जो सेना के खिलाफ नारे लगाते हुए अपने अपनों की वापसी की मांग कर रहे थे। इस विरोध ने पूरे इलाके में यातायात को ठप कर दिया है।

खरान में पिछले पांच दिनों से धरना चल रहा है, जहां चार लापता व्यक्तियों की रिहाई की मांग हो रही है। इनमें एक स्थानीय व्यापारी अमानुल्लाह मुहम्मद हसानी समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर खरान बाज़ार से अगवा किया गया था। यहां भी प्रदर्शनकारियों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है, जो अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी तरह, पसनी के तटीय क्षेत्र में भी प्रदर्शनकारी मुख्य राजमार्ग पर धरने पर बैठे हुए हैं। 13 अप्रैल को सुरक्षा बलों द्वारा दूर मुहम्मद शफकत और अब्दुल सलाम बक़ी के अगवा होने के बाद से यहां के लोग उनके वापस लौटने की मांग कर रहे हैं।

बलूचिस्तान के इन शहरों में हो रहे प्रदर्शनों में जनता का गुस्सा साफ दिख रहा है। उनका आरोप है कि पाकिस्तानी सेना बलूच लोगों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के जबरन उठाकर अज्ञात स्थानों पर ले जा रही है। परिवारों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके लापता परिजनों को सुरक्षित वापस नहीं लाया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

admin

Related Posts

आर्मी चीफ ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नमाज के वक्त हमला नहीं किया गया, सबका मालिक एक

नई दिल्ली पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के मासूम पर्यटकों पर किए गए हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर सीमा पार पल रहे आतंकियों के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए।…

अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, बंगाल में UCC, सातवां वेतन और महिलाओं को 3000 रुपये का वादा

कोलकाता भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 1 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें