झालावाड़ में दर्दनाक विदाई: मासूमों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

जयपुर

झालावाड़ के पिपलोदी में शुक्रवार को स्कूल की छत ढहने से जान गंवाने वाले मासूमों के शव आज सुबह एक साथ उठे तो पूरे गांव का कलेजा मुंह को आ गया। सभी की आंखों में आंसू और सवाल थे,जिन बच्चों को बड़ा होकर अपने मां-पिता का सहारा बनना था वे आज अपने परिजनों के कंधों पर जा रहे थे।

हादसे के बाद पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। सरकारी सिस्टम की लापरवाही के चलते  शुक्रवार को सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने से 7 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा बच्चों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में आज शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जा रहा है। परिजन अपने बच्चों को अंतिम विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। गांव की गलियों में चीखें सुनाई पड़ रही हैं। अंतिम यात्रा में ग्रामीणों के साथ पुलिस के जवान भी शामिल हुए हैं। वहीं सगे भाई-बहन कान्हा और मीना को एक ही अर्थी पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

आज मनोहरथाना ब्लॉक में सभी स्कूलों की छुट्टी
जिला कलेक्टर ने निर्देश जारी करते हुए आज मनोहरथाना ब्लॉक के सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। गौरतलब है कि कल स्कूल के सभी पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था।

  • admin

    Related Posts

    99.33% लाकर छवि ने किया कमाल, जानें लड़कियों में किसे मिले कितने अंक

    अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार दोपहर 1 बजे 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से…

    RBSE 10th Result 2026: 94.23% पास, बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन, रिजल्ट जारी

    जयपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतज़ार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ने 10वीं कक्षा (Secondary) का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका