पहलगाम आतंकी हमला कश्मीरियों की आय रोकने की पाक की साजिश थी, दंगे भड़काना था उद्देश्य: पीएम मोदी

नई दिल्ली 
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज समेत कई अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। कटरा में पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला कश्मीरियों की आय रोकने की पाकिस्तान की साजिश थी, लेकिन भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा। जम्मू-कश्मीर के युवा इस लड़ाई में एकजुट हैं। मोदी ने कहा कि पहलगाम की घटना इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला थी, इसका उद्देश्य भारत में दंगे भड़काना था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री का जम्मू-कश्मीर का यह पहला दौरा है। 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। कटरा में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मानवता, पर्यटन, कश्मीरियों की 'रोजी-रोटी' के खिलाफ है और इसलिए उसने पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा, ''माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज वादी-ए-कश्मीर, भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। ये ब्रिज, एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। रास्ते में आने जाने की मुश्किलें, मौसम की परेशानी, लगातार पहाड़ों से गिरते पत्थर… ये प्रोजेक्ट पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना है।''

उन्होंने आगे कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन परियोजनाएं, ये सिर्फ नाम नहीं हैं, ये जम्मू कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान हैं। भारत के नए सामर्थ्य का जयघोष है। थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का लोकार्पण करने का अवसर मिला है। आज ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें जम्मू कश्मीर को मिली है। जम्मू में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ है। 46,000 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर के विकास को नई गति देंगे। आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है।'' उन्होंने कहा कि चिनाब, अंजी पुल जम्मू-कश्मीर के लिए समृद्धि के प्रवेश द्वार के रूप में काम करेंगे।

'ऑपरेशन सिंदूर सुनते ही पाक को याद आएगी शर्मनाक हार'
उन्होंने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान की गोलाबारी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मालिकों को दो-दो लाख रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के स्वामियों को एक-एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि देने का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर में विकास का जो वातावरण बना था, वह पहलगाम के हमले से रुकने वाला नहीं। पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के लोग उठ खड़े हुए हैं और उन्होंने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भी पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा, उसे अपनी शर्मनाक हार याद आ जाएगी।

 

admin

Related Posts

RSS प्रमुख बनने के लिए हिंदू होना है अनिवार्य, मोहन भागवत ने साझा की चुनाव प्रक्रिया की जानकारी

मुंबई  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अपने रिटायरमेंट को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि 75 वर्ष का होने…

कर्नाटक: बीदर और कोलार में सड़क हादसे, 6 की मौत, हादसे में गंभीर जख्मी कई लोग

 बीदर  कर्नाटक के बीदर और कोलार जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बीदर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’