Ozempic भारत में रिलीज: वजन कम करने और शुगर कंट्रोल का डुअल सॉल्यूशन, कीमत है इतनी

नई दिल्ली 
डेनमार्क की दवा निर्माता कंपनी Novo Nordisk ने अपना बहुप्रतीक्षित डायबिटीज ड्रग Ozempic भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी 0.25 mg शुरुआती साप्ताहिक डोज की कीमत 2,200 तय की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बाजार में यह दवा 0.25 mg, 0.5 mg और 1 mg की खुराक में उपलब्ध होगी। Ozempic टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए एक साप्ताहिक इंजेक्शन है, जो 2017 से अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में उपलब्ध है।

कंपनी द्वारा घोषित दरों के मुताबिक, 1 mg डोज की कीमत 11,175 रुपये प्रति महीना है। वहीं, 0.5 mg डोज की कीमत 10,170 रुपये प्रति महीने रखी गई है। 0.25 mg डोज के लिए 8,800 रुपये हर महीने खर्च करने होंगे। साप्ताहिक आधार पर 0.25 mg की शुरुआती कीमत 2,200 रुपये प्रति सप्ताह रहेगी। भारत की दवा नियामक संस्था CDSCO ने अक्टूबर 2024 में Ozempic (सैमैग्लूटाइड) को टाइप-2 डायबिटीज वाले वयस्कों के लिए उपयोग की मंजूरी दी थी। अमेरिकी FDA के अनुसार, यह दवा डायट व व्यायाम के साथ मिलकर ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करती है। यह कार्डियोवस्कुलर रोग वाले टाइप-2 डायबिटीज मरीजों में बड़ी हृदय संबंधी जटिलताओं के जोखिम को कम करने में सहायक है।

वजन घटाने में कैसे मदद करता है Ozempic?
Ozempic शरीर में मौजूद प्राकृतिक हार्मोन GLP-1 की तरह काम करता है। यह ब्लड शुगर बढ़ने पर इंसुलिन उत्पादन को प्रोत्साहित करता है। पेट खाली होने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। उच्च डोज में यह भूख को कम करता है, इसलिए कई देशों में इसे ऑफ-लेबल वेट लॉस के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसके कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स की भी बात कही गई है। इससे अग्न्याशय (Pancreas) में सूजन का जोखिम होता है। पित्ताशय (Gallbladder) से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके इस्तेमाल के दौरान मतली, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।

admin

Related Posts

भारत के अमेरिकी तेल आयात पर पीयूष गोयल का बयान:

 नई दिल्ली    भारत और अमेरिका में लंबे समय से अटकी ट्रेड डील (India-US Trade Deal) पर बात बन चुकी है और इसे लेकर फ्रेमवर्क भी जारी कर दिया गया…

IRCTC की नई सर्विस: अब ट्रेन में सीट छोड़कर नहीं जाना होगा, मिलेगा खाना सीधी सीट पर

  नई दिल्ली भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने 'ई-पैंट्री' सर्विस शुरू की है. जिसके जरिए अब यात्री 25 मेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत