ओयो ने अपने पार्टनर होटल्स के लिए नई चेक-इन पॉलिसी लॉन्च की, जिसके अंतर्गत अनमैरिड कपल्स को अब रूम

नई दिल्ली
ओयो के जरिए होटल्स रूम बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलने जा रहा है। कंपनी अपने पार्टनर होटल्स के लिए नई चेक-इन पॉलिसी लॉन्च की है। नई पॉलिसी के अनुसार अनमैरिड कपल्स (अविवाहित जोड़े) को कमरा नहीं दिया जाएग। फिलहाल यह नया नियम उत्तर प्रदेश के मेरठ में लागू किया गया है। लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।

क्या है ओयो की नई चेक इन पॉलिसी?
इस नई पॉलिसी में अविवाहित जोड़े को वैलिड प्रूफ दिखाना होगा। जिससे वो कपल्स साबित हो सकें। यह नियम ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी लागू रहेगा। ओयो ने अपने बयान में कहा है कि पार्टनर होटल्स को सामजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कपल्स बुकिंग को कैंसल करने का अधिकार दिया गया है।

सबसे पहले मेरठ में लागू हुआ नियम
ओयो ने मेरठ स्थित अपने पार्टनर होटल्स को यह नई पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। कंपनी मेरठ के अनुभवों के आधार पर आने वाले शहरों में भी इस नियम को लागू कर सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के अनुसार “मेरठ में कई सामाजिक संस्थाओं ने कंपनी के सामने इस मुद्दे को उठाया था। इसके अलावा कई अन्य शहरों में अनमैरिड कपल्स को कमरा ना देने को लेकर पिटीशन दाखिल की गई थी।” इसी कारण कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा।

ओयो के अधिकारी का क्या कहना है?
कंपनी के नॉर्थ इंडिया के रीजन के हेड पवास शर्मा ने पीटीआई को बताया, “ओयो सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ काम करने के प्रति प्रतिबध्द है। जहां एक तरफ हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। तो वहीं कानून के दायरे में काम करने को लेकर और सामाजिक संस्थाओं की बातों को भी जिम्मेदारी पूर्वक सुन रहे हैं। हम इस पॉलिसी के प्रभाव और नियमों को समय-समय पर रिव्यू करते रहेंगे।’ ओयो का कहना है कि यह प्रोग्राम कंपनी के प्रति पुरानी धारणाओं को बदलना और परिवार, स्टूडेंट्स, बिजनेस, धार्मिक और अकेले यात्रियों को सुरक्षित अनुभव देने वाले ब्रांड में पेश करना है। कंपनी ने कहा इसके जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा रूम बुक करने के लिए भी प्रोत्साहित करना है।

admin

Related Posts

महाजंग के कारण एयर इंडिया ने रद्द की अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स

 नई दिल्ली मध्य पूर्व (Middle East) में गहराते युद्ध के बादलों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई देशों द्वारा अपने एयरस्पेस (वायु क्षेत्र) को बंद करने…

18 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर की बिक्री, 28 दिनों में इन कंपनियों की सेल रही टॉप

 नई दिल्ली भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए फरवरी शानदार महीना रहा है. इस महीने ऑटोमोबाइल कंपनियों ने बेहतरीन सेल की है. SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) ने  बताया कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान