5 लाख से ज्यादा आवेदन खारिज, युवा कांग्रेस चुनाव में नए नेतृत्व की तैयारी

भोपाल
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में 14 लाख से अधिक नए सदस्य बनने का दावा किया जा रहा था, पर आवेदनों की जांच में पांच लाख 16 हजार आवेदन रद्द हो गए हैं। इनमें अधिकतर मामले ऐसे हैं जिनमें एक ही नाम और पहचान पत्र से एक से अधिक आवेदन हुए थे। इसके अतिरिक्त फोटो व अन्य जानकारी निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं होने के कारण आवेदन रद किए गए हैं।

15 नवंबर से पहले प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा
3.56 लाख सदस्यों के आवेदनों को रोक कर रखा गया है, यदि वे त्रुटियां सुधार लेते हैं, तो ही सदस्यता मान्य की जाएगा। त्रुटि सुधारने के लिए 17 अक्टूबर तक अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के ऐप पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे। संगठन पदाधिकारी का कहना है कि 15 नवंबर से पहले प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। बता दें कि पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आवेदनों की जांच की गई और सही आवेदनों पर सदस्यता दी गई है।
 
सदस्यता के साथ ही ऑनलाइन वोटिंग
प्रदेश में चुनाव प्रभारी मुकुल गुप्ता ने बताया कि सदस्यता के लिए 14,74, 374 आवेदन आए थे, जिनमें 5,16,155 मापदंड के अनुरूप नहीं होने के कारण निरस्त कर दिए गए। कुल मान्य सदस्यता के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा और ब्लाक अध्यक्ष के लिए हुए मतों की गिनती की जाएगी। संगठन ने इस बार सदस्यता के साथ ही ऑनलाइन वोटिंग कराई है।

admin

Related Posts

न्यायिक प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: FIR दर्ज कर बाद में समझौता करना गलत, दी अहम टिप्पणी

जबलपुर. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम आदेश में कहा कि किसी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराना और फिर बाद में समझौता कर लेना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है।…

कैंसर के खिलाफ क्रांतिकारी कदम: AIIMS ने विकसित की रोशनी से सक्रिय होने वाली स्मार्ट दवा

भोपाल. एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने कैंसर के इलाज के लिए नैनो-तकनीक विकसित की है, जो शरीर के बाकी हिस्सों को नुकसान पहुंचाए बिना सीधे ट्यूमर पर हमला करेगी। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार