हमारा नारा है, भूलकर भी किसी को ना छेड़ेंगे हम, और छेड़ने पर किसी को ना छोड़ेंगे हम : रामभद्राचार्य

ओरछा

तुलसी पीठ के संस्थापक एवं जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज मध्य प्रदेश के ओरछा में थे, जहां वे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का पंजा अब खूनी हो गया है। आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अभी केरल के वायनाड से जीती हैं। उनके जीतते ही उनके मीडिया प्रभारी ने उनके सम्मान में एक निरीह गाय को गोली मारी।

आगे उन्होंने कहा, 'पहली बार जीतकर आई हैं, तो उन्होंने हमको सौगात दी है। बार-बार जीतते रहेंगे तो क्या होगा, लगता है ना गाय बचेगी ना हिंदू बचेगा। पर हम उनको वचन देते हैं उनका यह मनोरथ हम सफल नहीं होने देंगे। हमारा नारा है, भूलकर भी किसी को ना छेड़ेंगे हम, और छेड़ने पर किसी को ना छोड़ेंगे हम।'

रामभद्राचार्य ने क्यों कही गाय को गोली मारने की बात

दरअसल रामभद्राचार्य जी ने प्रियंका गांधी की जीत पर गाय को गोली मारने वाली जिस घटना का जिक्र किया, वह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कही जा रही है। उसमें दावा किया जा रहा है कि केरल कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम ने प्रियंका गांधी की जीत से खुश होकर गाय के सिर में दो बार गोली चलाकर उसकी जान ले ली। हालांकि सच कुछ और ही है। इसी दावे पर भरोसा करते हुए भद्राचार्य जी ने भी गाय को गोली मारने की बात कह दी।

रामभद्राचार्यजी बोले- केरल कांग्रेस के एक नेता ने वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत का जश्न मनाने के लिए गाय को सिर में गोली मारकर उसकी जान ले ली।
वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में एक शख्स गाय को सिर में गोली मारते हुए नजर आ रहा है। जब गाय बंदूक की पहली गोली से नहीं मरती है तो फिर वह शख्स बड़ी बेरहमी से उसे दूसरी गोली मारकर उसकी जान ले लेता है। वीडियो में गोली लगने पर गाय को तड़पते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को यह बताकर वायरल किया जा रहा है कि ‘यह बर्बर शख्स केरल कांग्रेस का मीडिया प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम है। उसने प्रियंका गांधी की जीत का जश्न मनाने के लिए एक गाय के सिर में गोली मार दी। इस वीडियो को तब तक शेयर करें जब तक यह भारत के गृह मंत्रालय तक न पहुंच जाए और उसे गिरफ्तार न कर लिया जाए।’

फैक्ट चेक में क्या मिला?

जब हमने इस वीडियो की फ्रेम्स को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करके देखा तो पता चला कि यह वीडियो कम से कम छह महीने पहले पुराना है, और इसका वायनाड में प्रियंका की जीत से कोई वास्ता नहीं है। और सबसे खास बात यह वीडियो केरल का ना होकर मणिपुर का है।

यह वीडियो मई महीने में भी वायरल हुआ था, और उस वक्त की ज्यादातर पोस्ट्स देखने से पता चलता है कि यह वीडियो मणिपुर में जारी कुकी और मेतई संघर्ष से संबंधित है, तब एक पक्ष के अपराधी ने दूसरे पक्ष को उकसाने के लिए इस तरह गाय की जान ली थी। हमें सुनंदा रॉय नाम के एक्स हैंडल की पोस्ट भी मिली उसने इस वीडियो को 5 मई 2024 को शेयर किया था और बताया था कि ‘एक ईसाई कुकी आतंकवादी ने मणिपुर में हिंदुओं का मजाक उड़ाने के लिए एक गाय के सिर पर दो बार गोली चलाई और उसका वीडियो भी बनाया। कुकी आतंकवादी मैतेई किसानों और डेयरी व्यवसायियों के हजारों मवेशियों की हत्या कर रहे हैं। वे सिर्फ मौज-मस्ती के लिए कानून तोड़ रहे हैं।’ इसके साथ ही इस यूजर ने इस मामले में पेटा इंडिया को भी जागने के लिए कहा था।

5 मई 2024 को सुनंदा रॉय नाम की एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया था कि मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कुकी समुदाय के लोग गायों को मार रहे हैं, क्योंकि वो मैतेई समुदाय के लिए पूज्य है।

सुनंदा के इस ट्वीट के बाद पशु-पक्षियों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा ने भी इस घटना पर आपत्ति दर्ज कराई थी। 7 मई को इस बारे में किए अपने ट्वीट में पेटा ने लिखा था, 'पेटा इंडिया की टीम मणिपुर पुलिस के साइबर क्राइम सेल के साथ मिलकर अपराध के स्थान के बारे में जानकारी जुटा रही है। एक बार जब यह पता चल जाएगा तो हम संबंधित जिला पुलिस के साथ मिलकर FIR दर्ज करवाएंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।'

हालांकि सच सामने आने के बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर उस वीडियो को जानबूझकर यही बताते हुए वायरल कर रहे हैं कि यह वायनाड में हुए लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत के बाद का है। जबकि इसका केरल और प्रियंका गांधी दोनों से दूर दूर तक का कोई वास्ता नहीं है।

admin

Related Posts

विधानसभा में 17 दिसंबर को विशेष सत्र, स्पीकर ने कहा- विकास के मुद्दे पर सभी सदस्य करेंगे चर्चा, कांग्रेस ने बैठक बुलाई

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर को होगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- 17 दिसंबर को पहली विधानसभा हुई थी इस अवसर पर…

‘लाड़ली बहनें’ को मिलेगा 3 हजार, चुनाव से पहले राशि में वृद्धि, 60+ महिलाओं के लिए नई योजना पर मंथन

भोपाल  एक तरफ मप्र के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का लाड़ली बहनों को लेकर दिया बयान सुर्खियों में है तो दूसरी तरफ बीजेपी आने वाले तीन सालों में महिलाओं को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL ऑक्शन 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की मंडी, जानें सभी सवालों के जवाब और क्या है ऑक्शन की प्रक्रिया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL ऑक्शन 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की मंडी, जानें सभी सवालों के जवाब और क्या है ऑक्शन की प्रक्रिया

बीसीसीआई को एनएसएफ के रूप में मान्यता नहीं, खेल मंत्री मांडविया ने लोकसभा में कहा

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
बीसीसीआई को एनएसएफ के रूप में मान्यता नहीं, खेल मंत्री मांडविया ने लोकसभा में कहा

IPL Auction 2026 से पहले आर अश्विन का दावा: ये अनकैप्ड टैलेंट नीलामी में बन सकते हैं करोड़ों के सौदे

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 2 views
IPL Auction 2026 से पहले आर अश्विन का दावा: ये अनकैप्ड टैलेंट नीलामी में बन सकते हैं करोड़ों के सौदे

आचरेकर सर से मिलने के बाद मेरी जिंदगी बदल गयी: आमरे

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 2 views
आचरेकर सर से मिलने के बाद मेरी जिंदगी बदल गयी: आमरे

शानदार प्रदर्शन का इनाम: शेफाली वर्मा को मिला आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: शेफाली वर्मा को मिला आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

दिल्ली ने देखा मेस्सी मैजिक: भारत दौरे के अंतिम पड़ाव पर उमड़ा फुटबॉल उत्साह

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
दिल्ली ने देखा मेस्सी मैजिक: भारत दौरे के अंतिम पड़ाव पर उमड़ा फुटबॉल उत्साह