गोंड समुदाय की युवा चित्रकार सुश्री सुशीला श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया

खजुराहो
आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये सार्थक मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रतिमाह 'लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा' में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में 03 फरवरी, 2025 से गोंड समुदाय की युवा चित्रकार सुश्री सुशीला श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 23वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 28 फरवरी, 2025 (मंगलवार से रविवार) तक निरंतर रहेगी।
    32 वर्षीय गोण्ड जनजाति की युवा चित्रकार सुशीला श्याम का जन्म मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल डिण्डौरी जिले के ग्राम सोनपुरी (पाटनगढ़) में हुआ। आपके पिता श्री तुलाराम कृषि कार्य करते हैं। आपकी माता पार्वती श्याम भी गोण्ड चित्रकार थीं, जिनका कुछ वर्षों पूर्व देहावसान हो चुका है। चित्रकारी के प्रारंभिक संस्कार आपको अपनी माता से ही मिले हैं। पाँच भाई-बहनों में आप सबसे बड़ी हैं। आपका बचपन जंगल-पहाड़ों से घिरे वातावरण और प्रकृति के सान्निध्य में गुजरा और गाँव के निकट कस्बे से ही ग्यारहवीं तक की शिक्षा हासिल की है। वर्ष 2010 से आपने वरिष्ठ गोण्ड चित्रकार स्व. नर्मदाप्रसाद तेकाम के मार्गदर्शन और सान्निध्य में रहकर परम्परागत गोण्ड चित्रकला की बारीकी को सीखा-समझा और उनके चित्रकर्म में सहायक की तरह कार्य भी किया। वे रिश्ते में आपके मौसा भी लगते थे। आपका विवाह युवा गोंड चित्रकार शैलेन्द्र तेकाम से वर्ष 2016 में हुआ। आप दोनों ही वर्तमान में स्वतंत्र रूप से चित्रकला का कार्य करते हैं और समय-समय पर एक-दूसरे के चित्रकला कार्य में सहायता भी करते हैं।
    आपने दिल्ली, पूणे, विशाखापट्टनम सहित कुछ जगहों पर एकल एवं संयुक्त चित्रकला प्रदर्शनियों में भाग लिया है। आपने मानव संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय, ललित कला अकादमी आदि संस्थाओं द्वारा आयोजित वर्कशाप में भी सक्रिय भागीदारी की है। आप अपनी सफलता का श्रेय अपने कला-गुरु स्व. नर्मदाप्रसाद तेकाम को देती हैं, जिनकी सतत् प्रेरणा ने ही आपकी चित्रकला को सुघड़ बनाया। आपके चित्रों में प्रकृति, परिवेश के साथ ही देहातों का स्त्री जीवन प्रमुखता से प्रकट होता है।

  • admin

    Related Posts

    मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

    भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर…

    प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

    भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026 तक सूर्योदय से प्रातः 9 बजे तक प्रदेश के सभी 16 वृत्त, 9 टाईगर रिजर्व,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी