‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ विधेयक का विरोध, अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की जुगाड़ योजना बताया

नई दिल्ली
केंद्रीय कैबिनेट ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' से जुड़े विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दे दी। अब इसे संसद में पेश किया जाएगा। इस विधेयक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस विधेयक को "भाजपा का जुगाड़" बताया। विपक्षी पार्टियां इस विधेयक का विरोध कर रही हैं। वे इस बिल को सरकार का शिगूफा बता रही हैं।

लोकसभा में संविधान के 75 साल पूरे होने के मौके पर जारी चर्चा के बीच अखिलेश यादव ने संसद भवन परिसर में आईएएनएस से कहा, "संविधान मजबूत हो। अगर संविधान मजबूत होगा, तो हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।" 'वन नेशन-वन इलेक्शन' के बारे में उन्होंने कहा, " 'वन नेशन-वन इलेक्शन' भारतीय जनता पार्टी की जुगाड़ योजना है।" सपा के लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को लेकर कहा, "यह केवल शिगूफा है। सरकार को पहले विपक्ष को बताना चाहिए देश के संविधान के तहत प्रदेशों को जो अधिकार दिए गए हैं, उनका क्या होगा? सरकार इस पर स्थिति स्पष्ट किए बिना विधेयक को सदन से पास कराने का प्रयास करेगी, तो यह संभव नहीं है।"

संविधान पर चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि संविधान देश का गौरव है। सभी संविधान दिवस को बहुत उत्साह के साथ मनाएंगे। लेकिन साथ ही साथ सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाएंगे। जिन मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर देश का संविधान बना था उसका उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को उनका अधिकार देना था, उन अधिकारों का क्या हुआ और अब तक कितना न्याय मिल सका। हम संविधान में दिए अधिकारों का कितना पालन कर सके हैं, सरकार उसका जवाब दे।

कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने संविधान पर चर्चा को लेकर कहा, "संविधान को किसने बनाया है, यह पूरी दुनिया जानती है। हमें किसी से प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।"

  • admin

    Related Posts

    चुनाव आयोग का खुलासा: एसआईआर के बाद 1.70 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटे

     नई दिल्ली भारत के छह राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पूरा हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा…

    AI समिट बना ग्लोबल टर्निंग पॉइंट, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां

    नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

    प्रीमियर लीग मुकाबला: मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल यूनाइटेड को 2-1 से दी मात

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    प्रीमियर लीग मुकाबला: मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल यूनाइटेड को 2-1 से दी मात

    महामुकाबले में 5 बड़ी जंग! हार्दिक-मिलर समेत इन स्टार्स पर टिकी जीत की कहानी

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    महामुकाबले में 5 बड़ी जंग! हार्दिक-मिलर समेत इन स्टार्स पर टिकी जीत की कहानी

    टी20 सीरीज जीत के बाद स्मृति मंधाना ने जताई बड़ी जीत की खुशी, वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय प्रभुत्व का संदेश

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    टी20 सीरीज जीत के बाद स्मृति मंधाना ने जताई बड़ी जीत की खुशी, वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय प्रभुत्व का संदेश

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 इतिहास: 60 फीसदी मुकाबले जीते, जानिए टॉप रन-स्कोरर और विकेट-टेकर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 इतिहास: 60 फीसदी मुकाबले जीते, जानिए टॉप रन-स्कोरर और विकेट-टेकर

    हार्दिक पांड्या का बेटे के लिए खास गिफ्ट, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान!

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    हार्दिक पांड्या का बेटे के लिए खास गिफ्ट, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान!