अस्पताल में चल रहा था ऑपरेशन तभी ओटी में लगी आग, मचा हड़कंप

रायपुर

छत्‍तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल में आग लग गई। रायपुर के मेकाहारा में तीसरी मंजिल में आग लगी है। आग लगने के बाद मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया। जहां एक मरीज का ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन किया जा रहा था। मरीज को खिड़की की जाली को काटकर बाहर निकाला गया है।

सरकारी अस्पताल रायपुर मेकाहारा में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी मिली है कि अस्‍पताल के ऑपरेशन थियेटर में एक मरीज का ऑपरेशन किया जा रहा था। तभी अचानक से आग लग गई। इस दौरान मरीज व अन्‍य मरीजों को थियेटर की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला है। तीसरी मंजिल में आग लगने से अस्‍पताल के अंदर धुआं-धुआं ही नजर आ रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। जहां आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

मरीज का चल रहा था ऑपरेशन, तभी लगी आग
सूत्रों के मुताबिक 5 नवंबर को दोपहर करीब दो से ढाई बजे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में शॉर्टसर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग उस समय लगी जब ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। आग ऑपरेशन थियेटर में भड़की तो खिड़की की जाली तोड़कर मरीज को बाहर निकाला गया। आग के कारण अस्‍पताल की तीसरी मंजिल में धुंआ भर गया है।

अस्‍पताल में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
जानकारी मिली है कि अस्‍पताल की तीसरी मंजिल में शॉर्टसर्किट (Fire Breaks in Hospital Raipur) से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्‍पताल के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा के पर्याप्‍त इंतजाम नहीं थे, इसके चलते मरीजों को बाहर निकालने में देरी हुई है। मरीज को काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में रखा गया। इसके बाद बाहर निकाला।

आग की लपटों से अस्‍पताल में भरा धुआं
ऑपरेशन थियेटर में लगी आग के कारण अस्‍पताल की तीसरी मंजिल में धुआं भर गया है। हालांकि अभी तक कोई जनहानी की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आगजनी की घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी मौके पर मौजूद हैं। मरीजों को अस्‍पताल से सुरक्षित निकाल दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    रायपुर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक…

    5 एमवीए ट्रांसफार्मर और 3 नए फीडर से बढ़ेगी बिजली आपूर्ति की क्षमता

    रायपुर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम जैतपुरी में 5.20 लाख रुपए के सीसी रोड निर्माण की घोषणा की रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कबीरधाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI